कार सवारों ने पुलिसकर्मियों को रौंदा,दरोगा की मौत सिपाही घायल

 

रिपोर्ट
जेपी रावत
मथुरा संदेश महल समाचार

देर रात राजीव तिराहा पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को कार सवारों ने रौंद दिया। घटना में एक दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दरोगा की उपचार के दौरान मौत हो गई है। घटना के बाद कार सवार फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
बताते चलें कि नववर्ष पर गिरिराजजी धाम में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ बढ़ने पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए दरोगा रामकिशन, सिपाही अमित कुमार,अनुज कुमार,वाहन चालक अतेंद्र कुमार राजीव तिराहे पर गश्त कर रहे थे। उसी दौरान एक कार कस्बा की ओर से आई। और कार ने पुलिस टीम को रौंद दिया। घटना के बाद कार सवार फरार हो गए। घटना में पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल दरोगा रामकिशन उपचार के दौरान मौत हो गई। वह एटा के रहने वाले थे। सिपाहियों का उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष गोवर्धन राजकमल सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मी सरकारी बोलेरो गाड़ी से राजीव तिराहे पर गश्त कर रहे थे। देर रात पुलिस टीम तिराहे पर खड़ी थी। तभी कस्बा की ओर से एक वेन्यू कार ने टक्कर मार दी। घटना में घायल दरोगा की उपचार के दौरान मौत हो गई है। सिपाहियों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि कार सवारों की तलाश में पुलिस जुटी है।कार से पुलिस टीम को रौंदने की घटना तिराहे पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी फुटेज में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी तिराहे पर गाड़ी के पास खड़े हैं। तभी तेज रफ़्तार गाड़ी में पुलिसकर्मियों को टक्कर मार देती है। कार ने इतनी तेज टक्कर मारी थी कि पुलिस की गाड़ी करीब 20 से 25 मीटर पीछे खिसक गई। एक पुलिसकर्मी भी काफी दूर जाकर गिरा। घायलों का उपचार चल रहा है।

error: Content is protected !!