किशोरी से निकाह कर सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज

रिपोर्ट
सचिन कुमार
शाहजहांपुर संदेश महल समाचार

फटकार के बाद खुटार पुलिस ने जबरिया निकाह करने बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
मिली जानकारी के अनुसार खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री को पांच अगस्त 2020 की सुबह गांव के ही एक युवक ने अगवा कर लिया और बाइक पर बिठाकर खेतों में ले गया। खेत पर दो लोगों ने पुत्री से दुष्कर्म किया था। लड़की के शोर मचाने पर दोनों आरोपी उसे छोड़कर भाग निकले थे। लड़की ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी दी। इस बीच आरोपी अपने परिवार के कई लोगों और महिलाओं के साथ उनके यहां आकर गाली गलौज करने लगे।
बाद आरोपी उनकी पुत्री को जबरिया पकड़कर अपने घर ले गए और नाबालिग होने के बाद भी डरा धमका कर पुत्री का निकाह एक युवक से करा दिया।
आरोपियों ने उनकी पुत्री को आठ माह तक घर में बंधक रखा और दुष्कर्म करते रहे। इस दौरान तीन अन्य लोगों ने भी पुत्री से दुष्कर्म किया। सामूहिक दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपी उनकी पुत्री को बेहोशी की हालत में तीन फरवरी की रात घर के सामने फेंक गए। आरोपियों ने उनको थाने नहीं जाने दिया। उसने फोन पर अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बाद में खुटार पुलिस को तहरीर दी गई और 15 फरवरी को सीओ को प्रार्थनापत्र देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद वह पुत्री के साथ एसपी से मिले थे। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने रफीउल्ला, जवीउल्ला, अकीउल्ला, रवीउल्ला, हकीउल्ला, शफीउर्रहमान और हकीउल्ला की पत्नी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!