रिपोर्ट
प्रताप सिंह
मथुरा संदेश महल समाचार
थाना बलदेव के गांव अकबर घड़ी में किसान का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या के बाद शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह गांव अकबर घड़ी निवासी 65 वर्षीय किसान डालचंद मंगलवार तड़के फसल की रखवाली करने खेत पर गए थे। सुबह तकरीबन छह बजे उनका बेटा कुलदीप खेत पर पहुंचा तो उसने देखा पिता का शव पेड़ से लटका हुआ है। किसान डालचंद का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र कुलदीप सिंह और नेत्रपाल सिंह का आरोप है। कि डालचंद को मारकर शव को पेड़ पर लटका दिया गया है। शव साफी से लटका मिला है। जमीन से उसकी ऊंचाई एक फीट से भी कम है। पेड़ भी ज्यादा मजबूत नहीं है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।