कुरावली पुलिस ने पांच वारंटी किय गिरफ्तार

 

हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी थाना कुरावली पुलिस ने न्यायालय के आदेशानुसार पांच वारंटी किये गिरफ्तार। थाना प्रभारी संजय सिंह ने न्यायालय के आदेश पर उपनिरीक्षक खुशी राम, अनार सिंह और ऊदल सिंह को वारंटी की गिरफ्तार हेतु छापामारी के निर्देश दिए। जिसके बाद तीनो उपनिरीक्षक क्षेत्र में छापामारी करते हुए पांच अभियुक्तगण क्रपाल सिंह पुत्र मेघ सिंह, शिवराज सिंह जगजीत सिंह, नरेंद्र सिंह उर्फ नन्दा पुत्र, कुरावली और रोहित ग्राम हटऊ, मुबारिकपुर कुरावली को गिरफ्तार कर थाने ले आए। कुरावली पुलिस द्वारा लिखा पढ़ी करते हुए पांचों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

error: Content is protected !!