एसओजी व सर्विलांस तथा थाना कोसीकलां पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में ग्राम प्रधान पैगांव की हत्या करने वाले 02 शूटर पुलिस इन्काउन्टर के बाद गिरफ्तार व हत्या की योजना मे शामिल अन्य 03 अभियुक्तगण गिरफ्तार व घटना मे प्रयुक्त 01 ERTIGA CAR, 01 अपाचे मोटरसाईकिल,01 हीरो स्पलैन्डर मोटरसाईकिल रंग काला व आला कत्ल 01 पिस्टल व 02 तमंचे बरामद
दिनांक 29/01/2022 को समय करीब 11.00 बजे जनपद की सबसे बडी ग्राम पंचायत ग्राम पैगांव थाना शेरगढ जनपद मथुरा के वर्तमान ग्राम प्रधान रामबीर की हत्या शनिदेव की परिक्रमा लगाते समय सिर मे गोलिया मारकर दिन दहाडे हत्या कर बदमाश हवा में फायरिंग व असलाह लहराते हुये फरार हो गये थे। थाना हाजा पर मु0अ0सं0 129/2022 धारा 147/148/149/302/307/506 /34/120बी भादवि0 पंजीकृत कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु अलग-अलग 05 टीमे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डा0 गौरव ग्रोवर के आदेशानुसार गठित की गयी टीमो का निर्देशन पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश्चन्द द्वारा किया गया तथा क्षेत्राधिकारी छाता वरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीमो द्वारा घटना का अनावरण करते हुये दिनांक 02/02/2022 को हत्या करने वाले 02 शूटरो व घटना के साजिश कर्ता 03 व्यक्तियो को गिरफ्तार किया गया। 01 शूटर पुलिस मुठभेड मे गोली लगने से घायल हुआ तथा घटना मे प्रयुक्त 01 ERTIGA CAR, 01 अपाचे मोटरसाईकिल, 01 हीरो स्पलैन्डर मोटरसाईकिल व 01 पिस्टल, 02 अदद तमंचे बरामद किये गये। बरामदगी व पुलिस मुठभेड के संबध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0 135/2022 धारा 307 भा0द0वि0 (पुलिस मुठभेड) व मु0अ0सं0 133/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, मु0अ0सं0 134/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, मु0अ0सं0 136/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तगणो को जेल भेजा जा रहा है।
घटना के तुरन्त बाद पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर चश्मदीदों की जानकारी की गयी जिन्होने घटना के विवरण के साथ-साथ घटना करने वालों के हुलिये व फरार होने की दिशा की भी जानकारी दी ,इसी जानकारी के आधार पर सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली गयी जिसमें अभियुक्तगण गिडोह के रास्ते से मथुरा का बोर्डर पार करते हुए कामा भरतपुर से पुन्हाना मेवात की तरफ जाने के साक्ष्य प्राप्त हुए । सीसीटीवी फुटेज को अभियुक्तों की पहचान के लिए मुखविरों से साझा किया गया जिनके द्वारा संदिग्धो के नाम बताये गये ,एफआईआर के आधार पर वह ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त करने के उपरान्त घटना में संलिप्त मुख्य साजिशकर्ताओं की घटना से पूर्व व घटना के बाद की गतिविधियों का अध्ययन किया गया । सर्विलांस के आधार पर साजिशकर्ताओं व शूटरों के आपसी सम्बन्ध घटना से उभरकर सामने आये जिसको की स्थानीय मुखविरों व अभिसूचना तंत्र ने भी तश्दीक किया, इसी आधार पर मुख्य साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी की जिसके साथ-साथ शूटर अजय उर्फ मोनू भी गिरफ्तार हुआ और इन्ही की निशादेही पर दूसरे शूटर शिवम उर्फ गुन्डा की पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर मुठभेड़ के उपरान्त गिरफ्तारी की गयी
हत्या का कारण, वर्ष 2020 में जनपद की सबसे बडी ग्राम पंचायत पैगांव में ग्राम पंचायत के चुनाव हुए, जिसमें मृतक रामवीर सिंह ग्राम प्रधान के पद पर निर्वाचित हुए थे तथा उक्त घटना के मुख्य साजिशकर्ता अमोल उर्फ अनमोल पहलवान पुत्र रणजीत निवासी पैगांव थाना शेरगढ जनपद मथुरा उपविजेता रहा था ग्राम पंचायत पैगांव को प्रदर्शन अनुदान(performance grant) के रुप में करीब 21 करोड़ रुपये प्राप्त हुए ,मुख्य साजिशकर्ता द्वारा ग्राम प्रधान रामवीर सिंह की हत्या करवाकर पुनः चुनाव होने पर विजेता होने की उम्मीद रखते हुए तथा उक्त 21 करोड़ के अनुदान को अपने अनुसार खर्च करने के उद्देश्य से षड़यन्त्र रचकर यह घटना कारित की गयी है ।
बरामदगी
1. घटना मे प्रयुक्त मैन साजिश कर्ता अमोल पहलवान की ERTIGA CAR रजि0न0 DL 8 CZ 1146
2. घटना मे प्रयुक्त अपाचे मोटरसाईकिल सफेद रंग (तिजारा,मेवात से चोरी हुई)
3. घटना मे प्रयुक्त 01 अदद पिस्टल .32 बोर मय 04 जिन्दा कारतूस .32 बोर
4. घटना मे प्रयुक्त 02 अदद तमंचा .315 बोर मय 04 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 02 खोका कारतूस
5. एक पिट्ठू बैग
6. घटना करते समय पहने मंकी ऊनी 02 टोपे, काली जैकेट, मफलर आदि
7. 01 मोटरसाईकिल बिना नम्बर हीरो स्पलैन्डर प्लस रंग काला
नोटःअभियुक्तगण द्वारा पूछताछ पर घटना में उनके द्वारा प्रयुक्त हथियारों को जनपद मेवात(हरियाणा) से खरीदना बताया गया
गिरफ्तारी का स्थान व समय
1. शाहपुर रोड पर शाहपुर बम्बे की पुलिया
2. कोकिलावन बठैन रोड जाव तिराहा
गिरफ्तार अभियुक्त
1. शिवम ठाकुर उर्फ गुण्डा पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम भटौना थाना गुलावटी जिला बुलन्दशहर हाल निवासी B 385 संजय विहार आवास विकास कालौनी थाना कोतवाली नगर जनपद हापुड (हत्या मे शूटर)
2. मोनू जाट उर्फ अजय उर्फ सचिन पुत्र ब्रह्मपाल सिंह निवासी खालौर, थाना जांहगीराबाद जनपद बुलन्दशहर उम्र 26 वर्ष ( हत्या मे शूटर)
3. अमोल उर्फ अनमोल पहलवान पुत्र रणजीत निवासी पैगांव थाना शेरगढ जनपद मथुरा उम्र 28 वर्ष (हत्या का मुख्य साजिश कर्ता)
4. रोहताश पुत्र सतवीर निवासी पैगांव थाना शेरगढ जनपद मथुरा उम्र 23 वर्ष (हत्या का साजिश कर्ता)
5. दानसिंह पुत्र नन्दराम निवासी पैगांव थाना शेरगढ जनपद मथुरा उम्र 35 वर्ष (हत्या का साजिश कर्ता)
आपराधिक इतिहास
शिवम उर्फ गुण्डा (हत्या मे शूटर)
1. मु0अ0सं0 129/2022 धारा 147/148/149/302/307/506/34/120बी भादवि0 थाना कोसीकला जनपद मथुरा
2. मु0अ0सं0 135/2022 धारा 307 भा0द0वि0 (पुलिस मुठभेड) थाना कोसीकला जनपद मथुरा
3. मु0अ0सं0 133/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोसीकला जनपद मथुरा
मोनू उर्फ अजय उर्फ सचिन (हत्या मे शूटर)
1. मु0अ0सं0 129/2022 धारा 147/148/149/302/307/506/34/120बी भादवि0 थाना कोसीकला जनपद मथुरा
2. मु0अ0सं0 134/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोसीकला जनपद मथुरा
अमोल उर्फ अनमोल पहलवान (हत्या का मुख्य साजिश कर्ता)
1. मु0अ0सं0 129/2022 धारा 147/148/149/302/307/506/34/120बी भादवि0 थाना कोसीकला जनपद मथुरा
2. मु0अ0सं0 134/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोसीकला जनपद मथुरा
रोहताश (हत्या का साजिश कर्ता)
1. मु0अ0सं0 129/2022 धारा 147/148/149/302/307/506/34/120बी भादवि0 थाना कोसीकला जनपद मथुरा
दानसिंह (हत्या का साजिश कर्ता)
1. मु0अ0सं0 129/2022 धारा 147/148/149/302/307/506/34/120बी भादवि0 थाना कोसीकला जनपद मथुरा
अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास के संबध में अन्य जनपदो एंव सीमावर्ती राज्यो से जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी थाना कोसीकला जनपद मथुरा
2. प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार थाना हाइवे जनपद मथुरा
3. निरीक्षक अपराध सुबोध कुमार तोमर थाना कोसीकला जनपद मथुरा
4.उ0नि0 धीरज गौतम एसओजी प्रभारी जनपद मथुरा
5. उ0नि0 सोनू कुमार सर्विलॉन्स प्रभारी जनपद मथुरा
6. उ0नि0 मनिन्द्र कुमार चौकी प्रभारी कस्बा कोसीकला थाना कोसीकला जनपद मथुरा
7. उ0नि0 अरविन्द पूनिया चौकी प्रभारी बठैन गेट थाना कोसीकला जनपद मथुरा
8. उ0नि0 उमेश कुमार शर्मा चौकी प्रभारी गोपालबाग थाना कोसीकला जनपद मथुरा
9.उ0नि0 ललित भाटी चौकी प्रभारी जिन्दल चौराहा थाना कोसीकला जनपद मथुरा
10.उ0नि0 अमित आनन्द चौकी प्रभारी शाहपुर थाना कोसीकला जनपद मथुरा
11. उ0नि0 अर्जुन राठी चौकी प्रभारी गढी बरवारी थाना कोसीकला जनपद मथुरा
12. उ0नि0 राकेश कुमार चौकी प्रभारी हरनौल मोड थाना सुरीर जनपद मथुरा
13. उ0नि0 योगेश नागर चौकी प्रभारी कृष्णा नगर थाना कोतवाली जनपद मथुरा
14. उ0नि0 रोहित कुमार चौकी प्रभारी मण्डी थाना हाईवे जनपद मथुरा
15. उ0नि0 अनुज नागर चौकी प्रभारी सतोहा थाना हाईवे जनपद मथुरा
16. है0का0 1435 उपनीश बाबू थाना कोसीकला जनपद मथुरा
17. है0का0 493 सुभाष चन्द एसओजी टीम जनपद मथुरा
18. है0का0 1234 मनोज कुमार एसओजी टीम जनपद मथुरा
19.है0का0 1044 हरवीर सिंह सर्विलास टीम जनपद मथुरा
20.है0का0 201 राघवेन्द्र सिंह सर्विलास टीम जनपद मथुरा
21.म0है0का0 823 कृष्णा चौधरी सर्विलास टीम जनपद मथुरा
22. का0 2928 सुमित सिंह सर्विलास टीम जनपद मथुरा
23. का0 401 गोपाल सिंह सर्विलास टीम जनपद मथुरा
24. का0 1996 योगेश कुमार सर्विलास टीम जनपद मथुरा
25.का0 2467 प्रशान्त बघेल सर्विलास टीम जनपद मथुरा
26.का0 3034 यशवीर मलिक थाना कोसीकला जनपद मथुरा
27.का0 1915 जगवीर थाना कोसीकला जनपद मथुरा
28.का0 1073 राहुल कुमार थाना कोसीकला जनपद मथुरा
29.का0 1944 इमामुद्दीन थाना कोसीकला जनपद मथुरा
30. का0 1728 राहुल थाना कोसीकला जनपद मथुरा
31. का0 2935 सोनू भाटी एसओजी टीम जनपद मथुरा
32. का0 2402 अभिनव एसओजी टीम जनपद मथुरा
33.का0 411 रोहित कुमार एसओजी टीम जनपद मथुरा
34.का0 1499 सुरेश कुमार एसओजी टीम जनपद मथुरा
35. का0 750 अमित कुमार थाना सुरीर जनपद मथुरा