रिपोर्ट
सूर्य प्रकाश मिश्र
सीतापुर संदेश महल समाचार
कोतवाली मिश्रिख इलाके में घर के सामने खूंटा गाड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे-ईंट और धारदार हथियार चले। घटना में एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। उसकी दो बेटियों समेत दूसरे पक्ष के तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
कोतवाली मिश्रिख इलाके के जालेपारा निवासी बालक राम और संतराम का मकान आमने-सामने है। दोनों के बीच सहन की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार शाम बालकराम पक्ष के लोग जमीन पर खूंटा लगा रहे थे। इसको लेकर संतराम गौतम के पक्ष ने विरोध किया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी, डंडे-ईंट पत्थर और धारदार हथियार चले।इससे संतराम की 52 साल की पत्नी सताना उनकी बेटी आरती, छाया, दूसरे पक्ष से बालक राम उनके भाई सालिकराम, विनय घायल हो गए। महिला सताना को जिला अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है।
इंस्पेक्टर मिश्रिख राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद में घटना में हुई है। मामले में संतराम पक्ष की तहरीर पर बालकराम आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।