खेत में मिला एक मानव कंकाल क्षेत्र में फैली सनसनी

फतेहपुर बाराबंकी संदेश महल
थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। फुलवारी मजरे टांडा निजाम अली में कल्याणी नदी किनारे स्थित पासिनपुरवा निवासी सुरेश के गेहूं के खेत में एक मानव कंकाल मिला है।
स्थानीय लोगों द्वारा कंकाल देखे जाने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही इसरौली चौकी प्रभारी मृदुल मयंक पांडे मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के क्षेत्र में गहन खोजबीन की। लेकिन घटना से जुड़ा कोई अन्य सुराग नहीं मिल सका।
कोतवाल धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कंकाल महिला का है या पुरुष का। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है। मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

error: Content is protected !!