घनश्याम त्रिपाठी
संतकबीर नगर संदेश महल
होलिका दहन के पावन अवसर पर नगर पंचायत हैसर बाजार,धनघटा चेयरमैन प्रतिनिधि ने क्षेत्र की समस्त जनता और नगर पंचायत परिवार की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित किया है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और हमें आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है।भगवान नरसिंह की कृपा से आपका जीवन सुख,समृद्धि और सफलता से भरपूर हो। देश का विकास निरंतर प्रगति करे और सभी नागरिकों के जीवन में खुशहाली आए,यही कामना है।