हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी के कुरावली थाना पुलिस ने दो महिला चोर को किया गिरफ्तार चोरी हुई सोने की जंजीर की बरामद। ई रिक्शे से जा रही महिला को बातो में लगा दिया इस घटना को अंजाम। गले से सोने की चैन व पैंडिल दो महिला चोरों ने की पार। जिसकी तहरीर देते हुए महिला ने कुरावली पुलिस को बताया कि ई रिक्शा में बैठकर कुरावली से मधुकरपुर जाते समय पहले से बैठी दो महिलाओं ने बातो में लगा कर शातिराना तरीके से गले से सोने की जंजीर व पैडल चुरा लिए। दीपक ढावे पर पहुंची तो हाथ लगाने से ज्ञात हुए की सोना गायब है जिसके बाद तलाशी लेने पर महिलाओं के पास से चैन बरामद कर ली गई। मामले के संज्ञान लेते हुए कुरावली थाना पुलिस ने दोनो महिलाओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।