छत पर सो रही किशोरी से दुष्कर्म पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

 

रिपोर्ट
मोहम्मद आसिफ
फतेहपुर बाराबंकी संदेश महल समाचार

छत पर सो रही एक किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा।पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
गौरतलब हो कि मामला थाना बड्डूपुर क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के निवासी पीड़ित पिता ने बड्डूपुर पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह हमेशा की तरह रात अपने खेतों की रखवाली करने गया था। घर पर उसकी बीमार पत्नी व 14 वर्षीय पुत्री छत पर सो रही थी।
इसी दौरान रात में पड़ोसी युवक दीवार फांदकर उसकी छत पर पहुंचा। जहां सो रही उसकी बेटी के साथ उसने दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। सुबह घर पहुंचने पर इसकी जानकारी हुई है।
बड्डूपुर थाना प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक सौरभ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

error: Content is protected !!