छाता प्रेस क्लब के पुन: अध्यक्ष बने ठाकुर प्रताप सिंह

 

रिपोर्ट/- जेपी रावत मथुरा संदेश महल समाचार

छाता नगर क्षेत्र में पत्रकारों के मान-सम्मान व स्वाभिमान की रक्षार्थ समर्पित प्रतिष्ठित संस्था छाता प्रेस क्लब का चुनाव वरिष्ठ पत्रकारों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस चुनाव में सर्वसम्मति से ठाकुर प्रताप सिंह

ठाकुर प्रताप सिंह

को उन्हें अध्यक्ष तथा सौरभ वार्ष्णेय को पुनः महासचिव चुना गया है। नवीन कार्यकारिणी का कार्यकाल 3 वर्षों का होगा। छाता प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को पुन: चुने जाने पर क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

हर्ष व्यक्त करने वालों में पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं मथुरा वृंदावन क्षेत्र के विधायक पंडित श्रीकांत शर्मा, विधान परिषद सदस्य ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, पूर्व लोकनिर्माण मंत्री ठाकुर तेजपाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधा सिंह, पूर्व विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ठाकुर जितेंद्र सिंह एडवोकेट, राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता कुंवर नरेंद्र सिंह, क्षत्रिय राजपूत महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर ऋषिराज सिंह, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विनोद राघव, कोसीकलां नगर पालिका परिषद के चेयरमैन नरेंद्र कुमार गुर्जर, पूर्व चेयरमैन छाता डॉ.डालचन्द्र शर्मा, मंगीलाल गुप्ता, कुंवर राजपाल सिंह झब्बो, हेमकुमार गुप्ता, चौधरी जगपाल सिंह, भगवती देवी, वरिष्ठ सपा नेता ठाकुर लोकमणि कांत जादौन, वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण सेठ, छाता बार एसोसियेशन के पूर्व अध्यक्ष हेमकुमार शर्मा एडवोकेट, पूर्व प्रधान छाता देहात चौधरी जसवंत सिंह, पूर्व प्रधान सैनवा राजेश पहलवान, ग्राम प्रधान सांखी ब्रज गोपाल, हिंदू युवा वाहिनी के नेता पंडित गोविंदराम शर्मा एडवोकेट, सामाजिक कार्यकर्ता ललित गुप्ता एडवोकेट, विहिप प्रखंड अध्यक्ष डॉ लव सिंह, बजरंग दल के नगर संयोजक हिमालय प्रताप सिंह आदि लोग शामिल रहे।

error: Content is protected !!