रिपोर्ट
विनोद कुमार दुबे
संतकबीरनगर संदेश महल समाचार
रजिस्ट्री भूमि में बकाया पैसा मांगने पर मनबढ़ युवक ने महुली क्षेत्र के सगड़वा पुरवा निवासी सुधीर मिश्र को मारपीट कर घायल कर दिया था। इलाज के दौरान शनिवार को सुधीर की मौत हो गई थी।
मंगलवार की देर शाम क्षेत्र के समाजसेवी शलीम बाबू मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने गमजदा मृतक की पत्नी को सांत्वना दी! तथा हर संभव मदद का आश्वाशन देने आश्वासन के साथ आर्थिक मदद दिये।
समाजसेवी शलीम बाबू ने मंगलवार की देर शाम मृतक के परिजनों व मासूम बच्चो से बातचीत किया। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि उनके साथ वह हमेशा खडे रहेगे। जो भी मदद की जरूरत होगी। उसे वह पूरा करने का प्रयास करेगे। तथा बच्चों के पढाई लिखाई के लिए आगे मदद करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने मृतक की पत्नी को आर्थिक मदद भी दिये। इस मौके पर कमाल अहमद, महमूद अहमद, दयाराम मिश्र, राम प्रेम गुप्ता, परमात्मा मिश्र आदि मौजूद।