जिला जज पंकज कुमार सिंह का दिल का दौरा पड़ने से अचानक निधन

बाराबंकी संदेश महल समाचार
बाराबंकी में न्यायिक क्षेत्र को गहरा झटका लगा है।जिला जज पंकज कुमार सिंह का दिल का दौरा पड़ने से अचानक निधन हो गया। वह 60 वर्ष के थे और 30 जून को उनका रिटायरमेंट होना था। किसी ने सोचा भी नहीं था कि इससे पहले ही यह दुखद घटना हो जाएगी।
पंकज कुमार सिंह ने 8 जुलाई 2024 को बाराबंकी में जिला जज के रूप में कार्यभार संभाला था,और तब से लेकर अब तक उन्होंने वादकारियों और अधिवक्ताओं को त्वरित न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।उनके निधन की खबर सुनते ही पूरी कचहरी में शोक की लहर दौड़ गई।वकीलों और कर्मचारियों ने कचहरी में शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी,लेकिन मन इस सच्चाई को स्वीकारने को तैयार ही नहीं था।

एक विशिष्ट जज के रूप में याद किए जाएंगे

34 वर्षों के न्यायिक इतिहास में पंकज कुमार सिंह को उनकी सख्त मगर न्यायप्रिय कार्यशैली के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।उनकी सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि वे हर किसी के लिए सुलभ थे कोई भी,कभी भी उनसे सीधे संवाद कर सकता था।यह गुण आज के समय में दुर्लभ है।और अब,जब वे हमारे बीच नहीं हैं, तो उनकी कमी और भी ज्यादा महसूस होगी।

बाराबंकी जिला कचहरी के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है

न्यायपालिका में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।अधिवक्ता समाज ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है,और सच कहें तो,यह सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि एक युग का अंत जैसा महसूस हो रहा है।

 

error: Content is protected !!