रिपोर्ट
मनोज कुमार गुप्ता
कैमूर भभुआ बिहार
कैमूर भभुआ जिला के हाटा में ठंड से बचाव करने के लिए लोग अलाव जला कर सुबह शाम में जगह जगह देखे गए कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। ठंड को लेकर जगह जगह खुद अलाव की व्यवस्था कर लोग ठंड भगाने की कोशिश में जुटे हैं। मगर ठंड से प्रभावित आम जनजीवन को बचाने के लिए अलाव ही एकमात्र विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। लोग अपने अपने घरों में व चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कर ठंड से राहत पाने में लगे हैं।ठंड के बढ़ते प्रकोप का असर दैनिक मजदूरों में देखने को मिल रहा है।अधिकतर कृषक वर्ग पुआल पर बिस्तर बिछाकर सोते हैं। सक्षम लोग शाम को घर से बाहर निकलने के लिए स्वेटर, शाल, जैकेट, टोपी आदि का इस्तेमाल करते हैं। इन दिनों चार बजते ही लोग घरों में दुबकना शुरू कर देते हैं। ठंड का असर पशु पक्षियों पर भी पूरी तरह से देखा जा रहा है। ठंड के बढ़ते प्रकोप के कारण जनजीवन बेहाल है।