जैन समाज ने धूमधाम से मनाया प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याण दिवस

रिपोर्ट
प्रवीन कुमार
मैनपुरी संदेश महल समाचार

कुरावली जैन समाज द्वारा जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याण बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें श्री शांतिनाथ जिनालय से एक शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

शोभायात्रा में पीत वस्त्र पहने पुजारियों ने जिनेंद्र भगवान की प्रतिमा को पालकी में विराजमान करके बैंड बाजों के साथ नगर में एक यात्रा निकाली। पालकी यात्रा श्री शांतिनाथ जिनालय से प्रारंभ होकर जैन भवन कुरावली पर पहुंची।

यात्रा में सैकड़ों की संख्या में जैन श्रद्धालु शामिल रहे। यात्रा का आयोजन आचार्य श्री 108 सुरत्न सागर जी महाराज ससंघ के निर्देशन में किया गया। पालकी यात्रा में जैन श्रद्धालु जिनेंद्र भगवान के जयकारे लगाते हुए नजर आए। इस दौरान जैन समाज के अध्यक्ष गिरीश जैन ने बताया कि आज के दिन जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ कैलाश पर्वत से मोक्ष गए थे।

इस दिन को जैन धर्म के अनुयाई भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। भगवान के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर आज कुरावली नगर में जैन समाज द्वारा एक यात्रा निकाली गई जो सानंद संपन्न हुई। वही साय कालीन महामृत्युंजय दीपार्चना का आयोजन किया गया। जिसमें जैन समाज के लगभग आधा सैकड़ा परिवारों ने भाग लिया आयोजन में प्रत्येक परिवार द्वारा 108 दीपको से मंत्र जाप किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जैन समाज अध्यक्ष गिरीश जैन महामंत्री प्रवीन जैन नाती कोषाध्यक्ष अखिल जैन सोनू निरीक्षक राजेश जैन बंटी मंत्री अभिषेक जैन विनीत जैन मोहक जैन विवेक जैन अभिषेक जैन रावत सौरभ जैन जखनिया सुनील जैन जखनिया आदि लोग शामिल रहे।

error: Content is protected !!