20 जनवरी 2022 का राशिफल बदलते ग्रहों की चाल राशियों का होगा भाग्य उदय तुला कन्या राशि वालों को प्राप्त होगा धन जानिए अन्य राशियों का हाल क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारें हमारे साथ
ग्रहों की स्थिति – राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा सूर्योदय के समय कर्क राशि में रहेंगे। इसके बाद सिंह राशि में आ जाएंगे। यानि आज काम के समय में सिंह राशि का प्रभाव रहेगा। केतु वृश्चिक राशि में, मंगल और शुक्र धनु राशि में हैं। सूर्य, बुध और शनि मकर राशि में हैं और कुंभ राशि में गुरु का गोचर रहेगा। शुक्र और बुध वक्री गति से चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति बिल्कुल भी ठीक नहीं है। बचाव बहुत जरूरी है। ईश्वर में आस्था, पूजा-पाठ उपासना बहुत जरूरी है।
राशिफल
मेष – स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान की स्थिति, व्यवसायिक स्थिति पहले से बेहतर है। भावुक होकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। आज पैसों के मामले में आपका दिन थोड़ा ज्यादा खर्चीला रहेगा। वायु विकार और पित्त संबंधी परेशानी हो सकती है। सूर्यदेव को जल देते रहें।
वृषभ – अपने स्वास्थ्य और बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में थोड़ी दूरी बरकरार रहेगी। व्यवसायिक लाभ होता रहेगा। गृहकलह से बचें। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि का संकेत दिख रहा है। ताम्रपात्र दान करें। अच्छा होगा।
मिथुन – घोर पराक्रमी बने रहेंगे। पराक्रम लाभ दिलाएगा। व्यवसायिक लाभ होता दिख रहा है लेकिन आपका और अपनों का स्वास्थ्य प्रभावित होता दिख रहा है। बच्चों और अपनी सेहत पर ध्यान दें। प्रेमी-प्रेमिका में मन मुटाव या एक-दूसरे की तबीयत को लेकर मन परेशान हो सकता है। मां काली की अराधना करते रहें।
कर्क – धनोपार्जन होता रहेगा। जिस क्रिया से धन मिलेगा वो आप करते रहेंगे। अच्छी स्थिति है। प्रेम और संतान में थोड़ी दूरी है। कोई काम न बनने से चिढ़चिढ़े हो सकते हैं लेकिन व्यवहार पर संयम बनाए रखें। धन का खर्च अधिक होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक रहेंगे आप। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
सिंह – सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा। बस मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखना है। प्रेम, व्यवसाय और संतान सब अद्भुत दिख रहा है। दूर की यात्रा करने से बचें। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या – मन चिंतित रहेगा। नकारात्मक चीजों को सोचकर मन अप्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी सही चलेंगे आप। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में बाधा होगी। आज वाणी पर संयम बरतें। नए लोगों से आपका संपर्क बढ़ सतका है। दिन मध्यम फलदायी है। सूर्यदेव को जल देते रहें।
तुला – धनदायक समय है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य प्रभावित होता दिख रहा है लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी दिख रही है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में विरोधियों को हरा सकते हैं। मन की दुर्बलता और दुर्गुणों का त्याग करें। सूर्यदेव को जल देते रहें।
वृश्चिक – व्यवसायिक सफलता, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम और व्यापार का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके आपको मिलेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग है। ताम्रपात्र कोई अपने पास रखें। नये स्त्रोतों से धन मिलेगा।
धनु – जोखिम से उबर चुके हैं। अच्छे दिनों की ओर जा रहे हैं। भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार काफी बेहतर स्थिति में दिख रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
मकर – परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। मां काली की अराधना करते रहें। सोच को सकारात्मक रखें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको वो काम दुबारा करना पड़ेगा।
कुंभ – जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और व्यापार का पूरा-पूरा साथ रहेगा। अध्यात्म और धर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। यात्रा और मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है, समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा। ताम्रपात्र दान करें।
मीन – बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु शमन भी हो जाएगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य और प्रेम मध्यम व्यापार बहुत अच्छा है। अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सूर्यदेव को जल देते रहें।
📜 दैनिक पंचांग 📜
☀ 20 – 01 – 2022
☀ बस्ती,उत्तर प्रदेश
☀ पंचांग
🔅 तिथि द्वितीया 08:07:42
🔅 नक्षत्र आश्लेषा 08:24:44
🔅 करण :
गर 08:07:42
वणिज 20:34:15
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग आयुष्मान 15:42:58
🔅 वार गुरूवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 07:03:00
🔅 चन्द्रोदय 19:56:00
🔅 चन्द्र राशि कर्क – 08:24:44 तक
🔅 सूर्यास्त 17:44:55
🔅 चन्द्रास्त 08:46:00
🔅 ऋतु शिशिर
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1943 प्लव
🔅 कलि सम्वत 5123
🔅 दिन काल 10:41:54
🔅 विक्रम सम्वत 2078
🔅 मास अमांत पौष
🔅 मास पूर्णिमांत माघ
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 12:02:34 – 12:45:22
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त :
10:36:59 – 11:19:46
14:53:45 – 15:36:32
🔅 कंटक 14:53:45 – 15:36:32
🔅 यमघण्ट 07:45:48 – 08:28:36
🔅 राहु काल 13:44:12 – 15:04:27
🔅 कुलिक 10:36:59 – 11:19:46
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 16:19:20 – 17:02:08
🔅 यमगण्ड 07:03:00 – 08:23:15
🔅 गुलिक काल 09:43:29 – 11:03:44
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल दक्षिण
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती,उत्तर प्रदेश