ज्योतिषाचार्य पंडित देवस्य मिश्र से जानिए 18 जनवरी 2022 का पंचांग राशिफल

ज्योतिषाचार्य पंडित देवस्य मिश्र से जानिए
18 जनवरी 2022 का पंचांग राशिफल

18 जनवरी 2022 का राशिफल हमारे साथ
बदलते ग्रहों की चाल राशियों पर होगा फायदा जानिए आज का राशिफल हमारे साथ

ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा स्‍वग्रही कर्क राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। वक्री शुक्र मंगल के साथ धनु राशि में हैं। सूर्य, वक्री बुध और शनि मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति अच्‍छी नहीं है लेकिन मानसिक तौर पर सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार करने वाला समय अगले दो, सवा दो दिन तक रहेगा।

मेष-स्थिति अच्‍छी है। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी लेकिन कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। इससे बचें। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

वृषभ-घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। रोजी-रोजगार में एक अच्‍छा सुअवसर दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान भी मध्‍यम है। सबके स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। मां काली की अराधना करते रहें।

मिथुन-आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। लिक्विड फंड में बढ़ोत्‍तरी होगी। वाणी अनियंत्रित होने से परेशानी बढ़ सकती है। अपने और अपनों के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। प्रेम में थोड़ी सी खराबी दिख रही है। सबके स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। अपनी मन:स्थिति पर भी ध्‍यान दें। मां काली की अराधना करते रहें। हरी वस्‍तु पास रखें।

कर्क-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से काफी बेहतर है। प्रेम और संतान विपरीत जा रही है। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से लगभग सही समय है लेकिन कोई नई शुरुआत न करें। जो चल रहा है चलने दें। बजरंग बली की अराधना करें। संभव हो तो भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

सिंह-स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा प्रभावित होता दिख रहा है। बच्‍चों का साथ होगा। संतान अच्‍छा कर रही है। प्रेम की स्थिति भी अच्‍छी है। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिल रहा है। रोजी-रोजगार में तरक्‍की कर रहे हैं। सुअवसर है लेकिन आज मन अकारण परेशान रहेगा। थोड़ा बचकर पार करें। सफेद वस्‍तु शिवमंदिर में अर्पित करना या भूखे बच्‍चों को दूध पिलाना आपके लिए बहत अच्‍छा रहेगा।

तुला-रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। आपका स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। संतान और प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति काफी अच्‍छी है। घर में कुछ शुभ संकेत दिखाई दे रहा है। शुभ संस्‍कार हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा दिख रहा है। सफेद वस्‍तु पास रखें।

धनु-स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। वाहन चलाते समय दुर्घटना हो सकती है। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। अचानक कोई परेशानी न हो इसका ध्‍यान रखें। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी हो गई है। समीपता आ गई है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

मकर-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। मन संकूल रहेगा। आनंदित जीवन व्‍यतीत करेंगे। कुल मिलाकर बहुत अच्‍छा समय नहीं है लेकिन ये दो दिन आपके बहत अच्‍छे जाएंगे। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्‍छा समय नहीं है। आपकी संतान और प्रेम के लिए अच्‍छा समय नहीं है। मानसिक दबाव बना हुआ है। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक रहेगा। व्‍यापार भी ठीक रहेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन-विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करना चाहिए। निर्णय लेने की क्षमता अच्‍छी हो जाएगी। जीवन में स्‍पष्‍टता रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। बस भावनाओं में आकर कोई निर्णय न लें। प्रेम अच्‍छा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सही समय कहा जाएगा। लाल वस्‍तु पास रखें।

📜 दैनिक पंचांग 📜

18 – 01 – 2022
☀ बस्ती,उत्तर प्रदेश

☀ पंचांग
🔅 तिथि  प्रतिपदा  30:56:15
🔅 नक्षत्र  पुष्य  30:42:41
🔅 करण :
बालव  18:11:21
कौलव  30:56:15
🔅 पक्ष  कृष्ण
🔅 योग  विश्कुम्भ  16:06:28
🔅 वार  मंगलवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय  07:03:20
🔅 चन्द्रोदय  18:00:59
🔅 चन्द्र राशि  कर्क
🔅 सूर्यास्त  17:43:21
🔅 चन्द्रास्त  07:24:00
🔅 ऋतु  शिशिर

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत  1943  प्लव
🔅 कलि सम्वत  5123
🔅 दिन काल  10:40:00
🔅 विक्रम सम्वत  2078
🔅 मास अमांत  पौष
🔅 मास पूर्णिमांत  माघ

☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित  12:02:00 – 12:44:40
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त  09:11:20 – 09:54:00
🔅 कंटक  07:46:00 – 08:28:40
🔅 यमघण्ट  10:36:40 – 11:19:20
🔅 राहु काल  15:03:21 – 16:23:21
🔅 कुलिक  13:27:20 – 14:10:00
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  09:11:20 – 09:54:00
🔅 यमगण्ड  09:43:21 – 11:03:21
🔅 गुलिक काल  12:23:21 – 13:43:21
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल  उत्तर

☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ

पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती,उत्तर प्रदेश

 

error: Content is protected !!