रिपोर्ट
हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
बुखार से पीड़ित जमथरी के प्रधान की मौत हो गई है पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। गौरतलब हो कि विकासखंड सुल्तानगंज क्षेत्र के ग्राम जमथरी निवासी प्रधान अरविंद उर्फ रामनाथ को चार दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने प्रधान को इलाज के लिए आगरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रात प्रधान की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रधान की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में 10 लोग बुखार की चपेट में हैं।जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन गांव जमथरी पहुंचे। उन्होंने परिजनों से प्रधान के उपचार के दौरान हुई जांचों की जानकारी ली।