तस्करी के बांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

रिपोर्ट
पंकज शाक्य
मैनपुरी संदेश महल समाचार

जिला मैनपुरी में कुछ समय पूर्व दन्नाहार पुलिस ने कछुआ तस्करों को मय कछुओं के गिरफ्तार किया गया था। जिनमें दो लोगों को जेल भेजा गया था।मौके से फरार अभियुक्त को आज गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया है।बताते चलें कि पूरा मामला जनपद मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र का है। जहां पर 13 जनवरी 2020 को दन्नाहार थाना अपर तैनात उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह द्वारा मुखबिर की सूचना पर गाड़ी संख्या UP 84 T 1767 छोटा हाथी को पकड़ा था। जिसमें तलाश करने पर 20 जूट के बोरों में 628 कछुआ बरामद किए गए थे। जिसके संबंध में थाना दन्नाहार पर मुल्जिम अपराध संख्या 5/2020 दर्ज किया गया था। जिसमें अभियुक्तगण कुलदीप व मोनू को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वहीं इस मुल्जिम अपराध संख्या में कालीचरन काफी समय से फरार चल रहा था। जिसमें आज दिनांक 19 सितंबर 2020 को थाना पर तैनात उपनिरीक्षक सतेंद्र पाल सिंह ने मुखबिर की सूचना पर गांगसी नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं पकड़े गए अभियुक्त ने पुंछतांछ में अपना नाम कालीचरन पुत्र कल्लू सिंह निवासी स्टेट बैंक के सामने गिहार कॉलोनी कस्बा व थाना करहल जनपद मैनपुरी बताया। जिसे थाना पुलिस ने आवश्यक लिखापढ़ी के बाद माननीय न्यायालय के सामने पेश किया गया।

error: Content is protected !!