संदीप शुक्ला
महादेवा बाराबंकी संदेश महल समाचार
त्रिपुरा के पूर्व उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा ने लोधेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक
विकास खण्ड रामनगर में लाभार्थी सम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि त्रिपुरा के पूर्व उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव शर्मा,भाजपा सांसद उपेंद्र रावत जिला अध्यक्ष शशांक कुशमेश पूर्व विधायक शरद अवस्थी के साथ लोधेश्वर महादेव मंदिर पहुंच कर जलाभिषेक किया,मंदिर में पुजारी आदित्यनाथ वा अनिल शास्त्री के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ लोधेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक कराया, पूर्व उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याण का आशीर्वाद लिया। ग्राम प्रधान लोधौरा अजय कुमार तिवारी उर्फ राजन ने पूर्व मुख्यमंत्री को लोधेश्वर महादेव का मोमेंटो देकर स्वागत किया, इस अवसर पर भाजपा सांसद उपेंद्र रावत पूर्व विधायक शरद अवस्थी भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक कुश्मेश, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, ग्राम प्रधान लोधौरा अजय कुमार तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनोज वर्मा, महादेवा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, अमित अवस्थी ,अनिल अवस्थी, महादेवा मंडल उपाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता आदि भाजपा कार्यकर्ता वा क्षेत्रवासी उपस्थिति रहे।