हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
विवाहिता की जान लेने को आतुर ससुरालीजन,पीडिता ने प्रार्थनापत्र देकर लगाई न्याय की गुहार।
जनपद मैनपुरी थाना क्षेत्र किशनी के दहेज का लालच आदमी के मन से निकलने का नाम नहीं ले रहा है। इसी के चलते न जाने कितने परिवार बर्बाद हो चुके हैं। और अनेकों जेल की सलाखों के पीछे जीवन काटने को मजबूर हो रहे है। दहेज की मांग से परेशान क्षेत्र के गांव रंगपुर कैथौली निवासी कुमकुम पत्नी रीतेश ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया है। कि उसकी शादी करीब अठारह माह पूर्व हुई थी। उसके आठ माह की एक बच्ची भी है। पीडिता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर उसके पति रीतेश तथा सास सरलादेवी पत्नी गंगाशरन अक्सर उसके साथ मारपीट करते रहे हैं। पर लोकलाज के कारण उन्होंने सबकुछ सहन कर लिया। पर अब पानी सर से ऊपर जाने लगा है तो उसे थाने आनापडा है। पीडिता ने बताया कि कुछ ही दिन पूर्व उसके पति रीतेश,सास तथा नन्द लाली ने उसके गले में दुपट्टा डाल कर उनका गला घोंट कर मारने का प्रयास किया। इसके बाद राॅड से उनपर हमला किया जिससे उनका हाथ टूट गया है। पीडिता ने आरोप लगाया कि उनके पति के किसी महिला के साथ अबैध सम्बन्ध है। इसी कारण उक्त लोग उनकी हत्या भी कर सकते हैं।थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने पीड़ित महिला मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।