दुष्कर्म करने के मामले मे वाँछित गिरफ्तार

घनश्याम त्रिपाठी
संतकबीरनगर संदेश महल
मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ब्रजेश सिंह के कुशल मार्गदर्शन में व प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा पंकज कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना दुधारा पुलिस द्वारा मामले मे वांछित अभियुक्त बबलू चौहान पुत्र स्व0 संतराम चौहान उर्फ पहलू निवासी अमोढ़वा थाना लालगंज जनपद बस्ती को दशांवा गांव के तिराहा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।

error: Content is protected !!