दो वच्चों की मां प्रेमी के संग फरार।

हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार

जनपद मैनपुरी थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव निवासी ब्यक्ति ने तहरीर दी कि उनकी पत्नी से उनके दो लडके हैं। पीडित ने बताया कि उनकी बुआ के लडके का रिश्तेदारी के नाते उनके घर पर आनाजाना था। इसी के चलते उक्त आरोपी के उनकी पत्नी के अबैध सम्बन्ध हो गये। आरोप है कि करीब दो वर्ष पूर्व उक्त आरोपी उनकी पत्नी को उनके घर से भगा कर ले गया। जाते समय उनकी पत्नी घर के सारे जेवरात तथा 85 हजार रूपये भी ले गई। उसने अपनी पत्नी को बापस लाने के कई प्रयास किये पर वह घर लौट कर नहीं आई। जब वह अपने बच्चों को लेने गया तो उसे गालीगलौज कर भगा दिया गया।

error: Content is protected !!