नगर अध्यक्ष ने पीड़ित सफाई कर्मचारियों का पत्र सीएम और डीएम को भेजा

बाराबंकी संदेश महल
अधिशासी अधिकारी के अपमान से आहत सफाई कर्मियों ने कार्य बहिष्कार एंव धरना प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने नगर अध्यक्ष रामशरण पाठक को पत्र देकर न्याय दिलाए जाने की मांग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष को दिये गये पत्र में सफाई कर्मचारियों ने कहा है कि बुधवार को द्वितीय पाली में तहसील एवं नगर कार्यालय को जाने वाले मार्ग पर नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर सफाई कर रहे थे। कि इसी दौरान ई.ओ अशोक कुमार खरवार ने कार्य करने से रोक दिया। सार्वजनिक रूप से अपमानित होने के चलते गुरुवार को सुबह काम पर जाने के बजाय नाराज सभी सफाई कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर नगर पंचायत में ही धरने पर बैठ गये। नगर कार्यालय पहुंचे श्री पाठक को सफाई कर्मचारियों ने लिखित ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि अधिशासी अधिकारी ने हम सभी को उक्त मार्ग को विवादित बताकर अपमानित किया। सनद रहे बीते दिनों उक्त सड़क मार्ग पर उच्च न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाया गया था।जिसके मलबे से नालिया जाम हैं और कूड़ा करकट सड़क मार्ग के इधर उधर बिखरा पड़ा है।नालियां चोक होने के कारण नालियों का पानी सड़क मार्ग पर बह रहा है। महापर्व के मद्देनजर सफाई का कार्य करने में ईओ को क्या समस्या है यह तो वह जाने ? नगर में चर्चा तो यह भी है कि क्या ईओ ने माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के विपरीत कोई समझौता कर लिया है। उक्त मामले पर अधिशाषी अधिकारी अशोक कुमार खरवार से हमारे संवाददाता ने दूरभाष पर बात की तो उन्होंने कहा कि वो किसी आवश्यक कार्य में व्यस्त हैं और यह कहकर फोन काट दिया जिससे उनका पक्ष नहीं जाना जा सका। नगर पंचायत चेयरमैन संघ जिलाध्यक्ष कहना था कि यदि अधिशासी अधिकारी के द्वारा सफाई कर्मियों के साथ ऐसा व्यवहार किया गया है तो न्यायोचित नहीं है।
अपमान से आहत सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो बहुत जल्द सफाई कर्मचारी लाम बंद होकर नगर की विद्युत और पानी की व्यवस्था भी ठप कर देंगे। ऐसे में सवाल यह है कि अधिशासी अधिकारी और सफाई कर्मचारियों के बीच की खींचतान समय रहते खत्म नहीं हुई तो नगर के आम जनमानस को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सफाई कर्मचारियों को न्याय मिलेगा अथवा अधिशासी अधिकारी अपने आदेशों पर कायम रहेंगे यह आने वाला वक्त ही तय करेगा।
बुधवार द्वतीय पाली में नगर पंचायत रामनगर में सफाई कर्मचारियों को सफाई करने से रोके जाने पर सफाई नायक ने मामले की जानकारी दूरभाष पर नगर अध्यक्ष श्री पाठक को दी इसके बाद श्री पाठक ने दूरभाष पर अधिशासी अधिकारी से बात करने की कोशिश की परंतु अधिशासी अधिकारी ने नगर अध्यक्ष से बात करना तक मुनासिब नहीं समझा। इसके बाद सफाई कर्मचारियों द्वारा दिए गए पत्र को नगर के चेयरमैन ने उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ, नगर विकास मंत्री एके शर्मा, बाराबंकी जिलाधिकारी सहित संबंधित विभाग के मुख्य सचिव और निर्देशक को भी पत्र लिखकर सफाई कर्मचारियों को न्याय दिलाने की मांग की है।

error: Content is protected !!