नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख छाता श्रीमती कविता चौधरी का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

 

रिपोर्ट
प्रताप सिंह
मथुरा संदेश महल समाचार

तहसील छाता के अंतर्गत छाता ब्लॉक पर नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख श्रीमती कविता चौधरी पत्नी महेंद्र चौधरी को उपजिलाधिकारी हनुमान प्रसाद मौर्य ने पद एवम गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। ततपश्चात फिर ब्लॉक प्रमुख ने 93 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। शपथ ग्रहण समारोह में केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, मनोज फौजदार , राजवीर चौधरी नरदेव चौधरीजिलाध्यक्ष मधु शर्मा तरुण सेठ,महेंद्र चौधरी,खण्ड विकास अधिकारी छाता,उपजिलाधिकारी हनुमान प्रसाद मौर्य,क्षेत्रधिकारी जितेंद्र सिंह समेत ग्राम प्रधान व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद ब्लॉक की प्रथम बैठक का आयोजनकैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण की अध्यक्षता किया गया।

error: Content is protected !!