नवागत जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने किया लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक

संदीप शुक्ला
महादेवा बाराबंकी संदेश महल समाचार

नवागत जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद उप जिलाधिकारी रामनगर अनुराग सिंह के साथ लोधेश्वर महादेव पहुंचकर जलाभिषेक किया, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार को मंदिर पुजारी आदित्यनाथ तिवारी के द्वारा विधिवत मंत्रोचार के साथ जलाभिषेक दर्शन पूजन कराया गया जिलाधिकारी ने लोधेश्वर महादेव से जनकल्याण की कामना कर आशीर्वाद लिया, ग्राम प्रधान लोधौरा अजय कुमार तिवारी उर्फ राजन व क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज वर्मा ने जिलाधिकारी का लोधेश्वर महादेव प्रथम आगमन पर स्वागत किया गया, इस अवसर पर रामनगर पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षित चौहान ,लोधेश्वर व्यापार मंडल महादेवा के व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी वरिष्ठ उपाध्याक्ष चंद्रेश द्विवेदी कोषाध्याक्ष संदीप शुक्ला व अन्य पदाधिकारियो व्यापारी अनुभव तिवारी अखिल, शुभम व रामनगर कोतवाली प्रभारी रत्नेश पांडे महादेव चौकी से श्रीनाथ मिश्रा कोतवाली रामनगर व पुलिस चौकी फोर्स व तहसील अधिकारी वा कर्मचारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!