नवागत नगर आयुक्त आईएएस अनुनय झा ने किया पदभार ग्रहण पत्रकारों से की प्रेस वार्ता

रिपोर्ट
प्रताप सिंह
मथुरा संदेश महल समाचार

मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के नवागत नगर आयुक्त सन् 2015 बैच के आई.ए.एस अधिकारी अनुनय झा का कहना है। कि जनहित के कार्यों को समयबद्ध तरीके से संपादित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। श्रीकृष्ण की जन्म स्थली में व्याप्त जन समस्या योजनापूर्ण तरीके से क्रमवार निस्तारित की जायेंगी। शनिवार को नगर निगम कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मथुरा को स्मार्ट सिटी बनाने पर पूरा फोकस रखा जायेगा। स्वच्छता सर्वेक्षण की दिशा में काम तेजी से कराना है। उन्होंने कहा कि वह मथुरा-वृन्दावन की भौगोलिक स्थिति से पूर्ण परिचित है। जल भराव की समस्या उनके संज्ञान में है। ड्रैनेज सिस्टम को प्रभावशाली बनाना है। श्री झा ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है। कि मथुरा-वृन्दावन को पर्यटन क्षेत्र में उच्च शिखर पर स्थापित करना है। उसी परिप्रेक्ष्य में नगर निगम अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देगा। नवागत नगर आयुक्त का कहना है। कि उनका उद्देश्य रहेगा कि मथुरा-वृन्दावन में आने वाले यात्रियों को सुखद अनुभूति हो। इसके लिए साफ-सफाई सड़क निर्माण सुन्दर टायलेट पार्किंग आदि की व्यवस्था सुदृढ बनाई जायेगी। पदभार ग्रहण करने के दौरान नगर आयुक्त से मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नितिन गौड से शिष्टाचार की भेंट की। मथुरा-वृन्दावन नगर निगम कार्यालय पहुंचने पर उनका अपर नगर आयुक्त सतेन्द्र तिवारी सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल, डी.के सिंह, अधीक्षण अभियंता सुरेन्द्र मिश्रा, लेखाधिकरी गीता कुमारी, श्याम पाल यादव , प्रर्वतन दल प्रभारी कर्नल योगेन्द्र कुमार, मुख्य अभियंता, कर अधीक्षक उम्मेद सिंह, लेखा कार विकास गर्ग, पवन यादव, मदन मोहन, हरिकिशन, राजेश यादव आदि ने नगर आयुक्त का बुके भेंट कर स्वागत किया।

error: Content is protected !!