दीपू सिंह
मैनपुरी संदेश महल
मैनपुरी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना भोगांव थाना क्षेत्र के नूरमपुर की है।यहां के रहने वाले बनवारी लाल की पत्नी ज्योति (22) कमरे में फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने देखा तो चीख पुकार मच गई। चीख पुकार की आवाज़ सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ उसके घर के बाहर जमा हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मायके पक्ष के लोगों ने उनकी बेटी की हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त दहेज की मांग कर ससुरालीजन उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। उनके द्वारा दहेज न देने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।