रिपोर्ट
जेपी रावत
संदेश महल समाचार मैनपुरी
कुरावली/मैनपुरी।जनपद मैनपुरी के थाना क्षेत्र के एक गांव के निकटवर्ती नहर में अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसके बाद थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी इंस्पेक्टर समेत फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक की टीम ने कुछ सबूत भी एकत्रित किए। वहीं थाना पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताते चलें कि पूरा मामला जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र का है। जहां सोमवार की सुबह सोच के लिए गए ग्रामीणों ने नहर में एक अज्ञात महिला का शव देखा। देखते ही देखते वहां पर आसपास के गांव की भीड़ भी एकत्रित हो गई। तभी मामले की जानकारी थाना कुरावली के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा को फोन कर सूचना दी गई। जिसके बाद क्षेत्राधिकारी कुरावली दद्दन प्रसाद गौड़, कुरावली इंस्पेक्टर देवेंद्र नाथ मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। नहीं थाना पुलिस ने जिले से फॉरेंसिक की टीम को भी मौके पर बुला लिया। वहीं थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद सब की शिनाख्त करने के प्रयास की गई मौके पर महिला की कोई भी शिनाख्त नहीं हो सकी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला की उम्र करीब 25 वर्ष के आसपास होगी वहीं महिला का शव देखने से 3 दिन पुराना बताया गया। मृतक महिला ने लाल और काले कलर का शूट और लाल पजामी पहन रखी थी। जिसके ऊपर लाल और सफेद कलर का गरम कोटी पहनी है। वहीं दोनों हाथो में चूड़ियां, गले में काले धागे के साथ ताबीज भी डाला हुआ था। साथ ही मृतक महिला के पास से 20 रुपए भी पुलिस को बरामद हुए। वही मौके पर पहुंची फॉरसिक की टीम ने कुछ सबूत एकत्रित किए। जिसके बाद थाना पुलिस ने मृतक महिला के शब का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया। जहां पर मृतक महिला की शिनाख्त के लिए मोर्चरी हाउस जिला अस्पताल में रखवा दिया गया है।