पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर उन्हे किया गया नमन

रिपोर्ट/- विनोद कुमार दूबे संतकबीरनगर संदेश महल समाचार

धनघटा विधायक गणेश चन्द्र चौहान ने क्षेत्र के मझौरा स्थित बूथ संख्या 323 पर अंत्योदय व एकात्म मानववाद के प्रणेता प्रखर विचारक उत्कृष्ट संगठनकर्ता एवं कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत परम श्रद्धेय पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नमन किया। ग्रामवासियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना ।उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि पं दीनदयाल उपाध्याय के विचार व जनसेवा के संस्कार हमें हमेशा समाज कल्याण के कार्यों को करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि आधुनिक ,सामाजिक और राजनैतिक परिप्रेक्ष्य में भारतीय दर्शन कैसे दुनिया का मार्गदर्शन कर सकता है ये पं दीनदयाल उपाध्याय ने हमें सिखाया है।

error: Content is protected !!