पं खेमचंद मिश्र बने ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के राष्ट्रीय संयोजक

रिपोर्ट
प्रताप सिंह
संदेश महल समाचार

वृन्दावन महाकुंभ में परशुराम अखाड़े लगाएगा ब्राह्मण समाज

ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी, उत्तर प्रदेश,हरियाणा, एवं राजस्थान प्रांत की आवश्यक बैठक का आयोजन पंडित करन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन गोपाल हॉस्पिटल छाता में आयोजित हुई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जुगेंद्र भारद्वाज ने बताया कि देश के सनातन धर्म एवं ब्राह्मण समाज के उत्थान को लेकर वृंदावन में धर्मार्थ संस्थानों व राष्ट्रीय परशुराम परिषद व ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल ने तय किया है कि वृंदावन कुंभ में विप्र महाकुंभ एवं परशुराम अखाड़े का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित रामदेव भारद्वाज ने बताया कि परशुराम अखाड़े में महिला सशक्तिकरण के साथ उन्हें आत्म रक्षा के गुर सिखाए जाएंगे, युवा कौशल, स्वास्थ्य शिविर, वृद्धजन सम्मान समारोह आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में पंडित खेमचंद मिश्र (पप्पू वैद्य) को राष्ट्रीय संयोजक सर्वसम्मति से चुना गया।

राजस्थान प्रांत अध्यक्ष पंडित बदन मिश्र ने बताया कि ब्राह्मणों की समाज मे अग्रणी भूमिका है। अपने त्याग, तपस्या और आध्यात्मिक शक्ति के बल पर ब्राह्मण हमेशा से पूज्य है। समाज के मार्गदर्शन में ब्राह्मणों की मुख्य भूमिका है। ज्यादा से ज्यादा शक्ति अर्जित करके हमे अपनी शक्ति को देश व समाज के हित में लगानी चाहिए। तत्पश्चात हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा एवं उनकी नव निर्वाचित कार्यकारिणी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सुशील भारद्वाज ने गोवर्धन चौराहे को परशुराम चौक बनाए जाने कि मांग की।इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव रूपकिशोर उपमन्यु, प्रवक्ता पं रामदेव भारद्वाज, सचिव डॉ घनश्याम मिश्र,सोहनलाल मिश्र,मीडिया प्रभारी भारत शर्मा,राजस्थान प्रांत अध्यक्ष पंडित बदन मिश्र, महेंद्र शर्मा,नरेश मैथिल,ललतेश शर्मा, विष्णु पाठक,विशाल झा, सतीश उपमन्यु, पं वीरपाल मिश्र,गंगेश्वर शर्मा,योगेश मिश्रा,रामजीत झा, अशोक शर्मा, जगदीश पाठक, भूदेव शर्मा, राधे महाराज,सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता पं रामदेव भारद्वाज एवं रूपकिशोर उपमन्यु ने किया। आभार खेमचंद मिश्र ने व्यक्त किया।

error: Content is protected !!