पति ने लाइसेंसी रिवाल्वर से पत्नी को मारी गोली मौत

जेपी रावत
संदेश महल समाचार

अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने लाइसेंसी रिवाल्वर से पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी व थाना पुलिस टीम डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को मय रिवाल्वर समेत गिरफ्तार किया है।
बताते चलें कि आरोपी चित्रकूट कलक्ट्रेट में लिपिक पद पर कार्यरत है। हत्यारोपी के परिजनों ने आरोपों को गलत बताकर जांच कराने की मांग की है। भरतकूप थाना क्षेत्र के घुरेटनपुर गांव में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
नया गांव थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव निवासी सुनील कुमार व संतशरण पटेल ने बताया कि उनके कलक्ट्रेट कर्मी बहनोई घुरेटनपुर निवासी उमेश कुमार पटेल के पिछले छह महीने से कुछ महिलाओं से अवैध संबंध चल रहे थे। इसका बहन सुनीता देवी (33) लगातार विरोध कर रही थी। बहन ने मायके आकर इस बात की जानकारी दी थी। बहनोई का एक घर मुख्यालय के पास चमड़ा मंडी में भी है। अक्सर वह चमड़ा मंडी वाले घर ही रुका करते थे। शाम बहनोई उमेश जबरापुर फतेहगंज बांदा गांव में निमंत्रण करने गए थे।
रात्रि अधिक होने के चलते वह घुरेटनपुर गांव स्थित घर पर रुक गए थे। देर रात लगभग तीन बजे अवैध संबंधों की बात पर ही पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इस दौरान उमेश ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से पत्नी के गर्दन में सटाकर गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सुनील व संतशरण ने बताया कि घटना के बाद हत्यारोपी बहनोई उमेश ने उन्हें फोन पर जानकारी दी। मंगलवार को तड़के वे गांव पहुंचे और सुनीता को मृत देख अवाक रह गए। पुलिस ने उमेश पटेल को रिवाल्वर समेत पकड़ लिया है। मृतका के दो पुत्रियां व एक पुत्र है।
पोस्टमार्टम हाउस में हत्यारोपी के परिजनों ने कहा कि घटना संदिग्ध है, उमेश ने सुनीता को नहीं मारा है। इसकी सही जांच होनी चाहिए। आपसी विवाद में हाथापाई के दौरान भी गोली चल सकती है। वहीं, सीओ हर्ष पांडे ने बताया कि सुनीता के भाई सुनील की तहरीर पर आरोपी उमेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

error: Content is protected !!