रिपोर्ट
बंदना जयसवाल
लखीमपुर-खीरी संदेश महल समाचार
गुरु नानक इंटर कॉलेज में परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित की। इसमें एआरटीओ रमेश कुमार चौबे ने बच्चों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा एआरटीओ व टीएसआई ने शहर के संकटा देवी चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान मोबाइल पर बात करते हुए वाह चलाते मिले 40 लोगों का चालान काटा।
कार्यशाला में एआरटीओ ने बताया कि यातायात नियमों से न केवल अपना जीवन बचा सकते हैं बल्कि सामने वाले को भी सुरक्षित जीवन मुहैया करा सकते हैं। उन्होंने ट्रेफिक सिगनलों के बारे में बताया। संचालन प्रधानाचार्य इसविंदर सिंह व उप प्रधानाचार्य श्री निर्मल सिंह ने किया। इसके अलावा गुरु नानक इंटर कॉलेज के स्काउट गाइड्स कैडेट्स ने सड़क पर निकलने वाले राहगीरों को यातायात नियमों की जानकारी देकर उनकी अहमियत समझाई। उधर वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करते मिले 40 लोगों का चालान किया गया। इस दौरान सभी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कया। कहा कि अगर इस प्रकार की पुनरावृति हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।