पीड़ित ने भ्रष्ट लेखपाल पर गलत वरासत दर्ज करने का लगाया आरो

रिपोर्ट
घनश्याम तिवारी
धनघटा संतकबीरनगर संदेश महल समाचार

स्थानीय तहसील क्षेत्र के एक पीड़ित ने एक गांव के हल्का लेखपाल व राजस्व निरीक्षक पर गलत वरासत दर्ज करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने उक्त मामले का जिलाधिकारी संतकबीरनगर को शिकायती पत्र भेजकर हल्का लेखपाल व राजस्व निरीक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग किया है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को दिए गए शिकायती पत्र में स्थानीय तहसील के ग्राम ठठरा निवासी रामचरित्र पुत्र झिनकू ने लिखा है कि हमारे बाबा झिनकू पांच भाई थे, जिनका नाम क्रमशः  अभिराज, तीर्थराज, धन्ना, झिनकू लालू पुत्र गण रामरती था जिसमें अभिराज, तीर्थराज व लालू नावल्द थे। इसलिए रमजंगला ग्राम के खतौनी फसली सन् 1396– 1403 के खाता संख्या एक पर मृतक तीर्थराज के मृत्यु के बाद संख्या 11 से वरासत धन्ना पुत्र राम रती सगा भाई व बच्चू लाल राम चरित्र पुत्रगण झिनकू सगे भतीजा के नाम वरासत दर्ज हो गया। परंतु  लेखपाल विवेकानंद पांडेय भ्रष्टाचार में लिप्त होकर ग्राम ठठरा के खतौनी फसली सन् 1427- 1432 के खाता संख्या 78 पर उसी मृतक तीर्थराज की वरासत धन्ना के पुत्रों छोटेलाल, नंदलाल, अलगू ,गोरखनाथ के नाम से कर दिया। रामचरित्र पुत्र झिनकू  के नाम वरासत दर्ज नहीं किया पीड़ित ने लेखपाल को रमजंगला के वरासत की खतौनी की प्रतिलिपि 1 वर्ष पूर्व  दे दिया था। परंतु जानकारी होने के बाद गलत वरासत दर्ज कर अनावश्यक मुकदमेबाजी में फंसा दिया है। उक्त प्रकरण के सन्दर्भ में पीड़ित ने जिलाधिकारी महोदया से भ्रष्ट लेखपाल व राजस्व  निरीक्षक के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए गलत वरासत निरस्त कर तहसीलदार को  विधिक वरासत दर्ज करने का निर्देश देने की मांग किया है।

error: Content is protected !!