जेपी रावत
लखीमपुर खीरी संदेश महल समाचार
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में लगातार दूसरे दिन मानव कंकाल मिलने से सनसनी मची है। जो पुलिस के लिए एक अबूझ पहेली बना हुआ है। लगातार दो दिन में दो मानव कंकाल का मिलना यह इत्तेफाक या फिर एक साजिश जो तमाम तरह के सवालों की गुत्थी में उलझकर पुलिस पड़ताल में अटकी हुई है।
बताते चलें कि दो दिन पहले एक मानव कंकाल मिला था। मंगलवार को फिर मानव कंकाल मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या ये एक ही इंसान का कंकाल है ? या फिर अलग-अलग, जांच की जा रही है। इस बीच एक व्यक्ति ने ये दावा किया है कि ये कंकाल उसकी पत्नी है। इस व्यक्ति ने कपड़ों से पहचान की है। उधर, मिताली क्षेत्र के सीओ सुबोध जयसवाल ने बताया कि दो दिन पहले भी गन्ने के खेत से ऐसे ही कुछ कंकाल के अवशेष मिले थे। अब दोबारा कुछ अवशेष मिले हैं।
घटना पर एक नजर
मामला थाना नीमगांव क्षेत्र के कोटरी गांव का है। जहां मंगलवार की सुबह गन्ने के खेत में मानव कंकाल मिला। पुलिस को इत्तिला दी गई। मौके पर पहुंची ने पड़ताल शुरू की। जिसमे यह कयास लगाए जा रहे थे कि कंकाल किसी महिला का है।कारण कंकाल के पास चूड़ियां, चप्पल और लेडिज अंडर गारमेंट्स मिले।पुलिस ने साइंटिफिक जांच के लिए कंकाल का सैंपल लैब में भेजा। इस कड़ी के बीच भोजराम नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी का कंकाल होने का दावा किया। क्योंकि जो कपड़े कंकाल के पास बरामद हुए वह उसकी पत्नी के होने को बताया।
पुलिस के मुताबिक, उसकी पत्नी 2 महीने पहले लापता हो गई थी।
कंकाल खड़े कर रहे सवाल
भोजराम दावे के अनुसार मानव कंकाल उसकी पत्नी का है, यदि उसकी पत्नी गायब थी तो पुलिस ने अबतक आखिर कौन सी कार्यवाही की। कहीं भोजराम किसी साजिश के चलते तो ऐसा बयान नहीं कर रहा है। क्या दोनों मामलों में मिले कंकाल एक ही व्यक्ति के है।अगर दूसरा भोजराम की पत्नी का है तो पहला किसका है। दो दिनों के अंदर ही कंकाल क्यों मिल रहे हैं ?क्या यह एक इत्तेफाक है या फिर कोई साजिश? तमाम सवालों के घेरे में पुलिस पड़ताल कर रही है। कंकालों को लेकर एक्पर्ट्स जुटे हुए हैं। किंतु पड़ताल अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है।
क्या बोले क्षेत्राधिकारी
मिताली सीओ सुबोध जयसवाल ने कहा कि दो दिन पहले भी गन्ने के खेत से ऐसे ही कुछ कंकाल के अवशेष प्राप्त हुए थे। अब दोबारा कुछ अवशेष प्राप्त हुए हैं। अवशेषों को जांच के लिए भेजा गया है। पता लगाया जा रहा है कि अवशेष एक ही मनुष्य के हैं या अलग-अलग मनुष्यों के है।