पुलिस टीम ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ शस्त्र उपकरण हुए बरामद

रिपोर्ट
अनुज शुक्ला
सीतापुर संदेश महल समाचार

सीतापुर पुलिस अधीक्षक आर.पी. सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवम् अवैध शस्त्रों की रोकथाम के लिये सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एन.पी. सिंह के निकट पर्यवेक्षण में एवम् क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद के नेतृत्व में थाना महमूदाबाद पुलिस टीम द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए अवैध शस्त्र बनाने/मरम्मत के उपकरण बरामद हुए है। अभियुक्तों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेजा गया है।

पंजीकृत अभियोग-

1. मु0अ0सं0 489/21 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना महमूदाबाद सीतापुर
2. मु0अ0सं0 490/21 धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट थाना महमूदाबाद सीतापुर
3. मु0अ0सं0 491/21 धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट थाना महमूदाबाद सीतापुर

अभियुक्तगण का नाम/ पता-

1. राजकुमार रावत पुत्र रामसागर नि0 गहिया थाना बड्डूपुर बाराबंकी
2. सुनील जायसवाल पुत्र विनोद कुमार नि0 सहदेवा थाना महमूदाबाद सीतापुर

बरामदगी विवरण–

• 01 अदद तमन्चा 12 बोर
• 01 अदद तमन्चा 315 बोर
• 01 अदद तमन्नचा अर्द्धनिर्मित मय बट बोडी
• 03 अदद मरम्मत हेतु तमन्चा 12 बोर
• 01 अदद मरम्मत हेतु तमंचा 315 बोर
• 01 अदद कारतूस 12 बोर
• 01 अदद कारतूस 315 बोर
• 03 अदद पाइप
• एक अदद इमरजेंसी लाइट
• अवैध शस्त्र बनाने/मरम्मत के उपकरण

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–

1. प्र0नि0 अनिल कुमार सिंह
2. उ0नि0 धर्मेन्द्र बहादुर सिंह
3. उ0नि0 अजीत वर्मा
4. हे0का0 राजेन्द्र यादव
5. हे0का0 रजनीश
6. का0पवन
7. का0कुलदीप
8. का0सुनील

आपराधिक इतिहास अभियुक्त राजकुमार रावत उपरोक्त

1. मु0अ0सं0 72/20 धारा 379/411 भादवि थाना बड्डूपुर बाराबंकी
2. मु0अ0सं0 166/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बड्डूपुर बाराबंकी
3. मु0अ0सं0 489/2021 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना महमूदाबाद
4. मु0अ0सं0 490/21 धारा 25(1बी)आर्स्स एक्ट थाना महमूदाबाद

आपराधिक इतिहास अभियुक्त सुनील जायसवाल उपरोक्त

1. मु0अ0सं0 489/2021 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना महमूदाबाद
2. मु0अ0सं0 491/21 धारा 25(1बी)आर्स्स एक्ट थाना महमूदाबाद

error: Content is protected !!