हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी थाना क्षेत्र भोगांव अंतर्गत मैनपुरी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के द्वारा नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए शराब व शस्त्र माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान दृष्टिगत रखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के सुकुल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी भोगांव अनिल कुमार सिंह सफल परीक्षण में थाना प्रभारी भोगांव भोलू सिंह भाटी के द्वारा टीम गठित की गई। उक्त टीम का नेतृत्व उप निरीक्षक आदेश भारद्वाज के द्वारा किया गया। आज दिनांक 18/04/2023 को चेकिंग संदिग्ध व्यक्त व पैदल गश्त के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि चार व्यक्ति दो बाइक पर किसी घटना को कारित करने के लिए प्रतापपुर पुल के नीचे खड़े हैं। जिनके पास नाजायज तमंचा भी है जल्दी की जाए तो पकड़े जा सकते हैं इस सूचना पर विश्वास करते हुए उपनिरीक्षक आदेश भारद्वाज मय हमराही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे अभियुक्त गण ने पुलिस को देखकर फायर कर दिया जिसमें पुलिस कर्मी बाल बाल बचे पुलिस अपनी आत्मरक्षा करते हुए उक्त व्यक्तियों को समय करीब 1:50 बजे पर मौके से अभियुक्त गण को गिरफ्तार किया पकड़े गए अभियुक्त गण ने अपना नाम गीतम पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्राम मोहनपुर थाना कोतवाली जिला मैनपुरी 2. राजीव पुत्र सीताराम निवासी सरजनपुर थाना भोगांव मैनपुरी 3. सुग्रीव पुत्र बेचेलाल निवासी ग्राम मोहनपुर थाना कोतवाली जिला मैनपुरी 4. विकास पुत्र विनोद निवासी ग्राम मोहनपुर थाना भोगांव जिला मैनपुरी बताया तथा जिनके कब्जे से 02 अददा मोटरसाइकिल 02 तमंचे व 5 कारतूस व 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। जिसके संबंध में थाना हाजा पर मु0अ0स0 280/23 धारा 307/398/401 भादवि व आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश के लिए भेजा जा रहा है। इसी मौके पर थाना प्रभारी भोलू सिंह भाटी, इंस्पेक्टर अरुण कुमार उप निरीक्षक आदेश भारद्वाज, उप निरीक्षक सतीश चंद्र गौतम, आरक्षी दीपू, आरक्षी गौरव, आरक्षी विकास यादव, आरक्षी हनीफ खान, आरक्षी विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।