रिपोर्ट
प्रताप सिंह
मथुरा संदेश महल समाचार
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर के निर्देश पर मथुरा कलेक्ट्रेट स्थित पूर्व प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा परम श्रद्धेय स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 118 जयंती पर किसान मसीहा की मूर्ति पर पंचामृत अभिषेक किया।
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने दूध शहद गंगाजल से किसान मसीहा की मूर्ति का अभिषेक किया वा माल्यार्पण कर किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह व किसानों गरीबों मजदूरों के मसीहा स्वर्गीय महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग केंद्र सरकार से की इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी भारतीय किसान यूनियन के शहर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी किसान नेता आबिद कुरैशी युवा शहर अध्यक्ष चिराग उद्दीन कुरेशी तनवीर कुरेशी फैजान कुरेशी बबलू कुरेशी आदि मौजूद थे।