प्रतीक्षा सिंह यादव को एक दिन की पुलिस अधीक्षक बना कर दिया मिशन शक्ति का संदेश

सीतापुर। उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुसार प्रदेश में चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 के तहत पुलिस अधीक्षक सीतापुर चक्रेश मिश्र के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
जिसके क्रम में बालिकाओं/महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु उनमें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हिंदु कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा प्रतीक्षा सिंह यादव को पुलिस अधीक्षक सीतापुर चक्रेश मिश्र द्वारा स्वयं एक दिन का कार्यकारी पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया। कार्यकारी प्रभारी पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा सिंह यादव द्वारा एक दिन के लिये पुलिस अधीक्षक सीतापुर के रूप में कार्य करते हुए उनके द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गयी। इस दौरान पुलिस कार्यालय में आने वाले जनसामान्य की समस्याओं को पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ.प्रवीन रंजन के सहयोग से समझते हुए गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनकी समस्याओं को प्रक्रियानुसार समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान आये एक फरियादी द्वारा जुलूस निकालने की अनुमति तो एक फरियादी द्वारा डांडिया कार्यक्रम हेतु अनुमति के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया जिसके संबंध में उनके द्वारा सभी को आपसी सौहार्द एवम् समन्वय बनाये रखते हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाने की अपील की गयी तथा पहले से चली आ रही परंपराओं के अनुसार ही त्यौहारों में जो नियम अपनाए गए हैं उन्ही नियमो का अनुपालन करने आदि के विषय में बताया गया। पुलिस अधीक्षक सीतापुर चक्रेश मिश्र द्वारा कार्यकारी पुलिस अधीक्षक प्रतिभा सिंह यादव को स्मृति चिन्ह प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात् उनके द्वारा थाना कोतवाली नगर व महिला थाने पर पहुंचकर सबका परिचय प्राप्त किया गया। थाने पर पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाहियों एवं थाना संचालन गतिविधियों के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस दौरान आये फरियादियो को सुना, समझा व संबंधित को यथाशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये गये। साथ ही महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त थाना कार्यालय के रजिस्टर के रख रखाव, कम्प्यूटर कक्ष में प्रथम सूचना रिपोर्ट के पंजीकरण तथा मालखाना व हवालात, मेस आदि का निरीक्षण किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर अमन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर संजीव त्यागी एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अनूप कुमार शुक्ला, प्रभारी महिला थाना भावना भारद्वाज एवम् अन्य समस्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
एक दिन के लिये कार्यकारी पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त होने से प्रतीक्षा सिंह यादव वह काफी उत्साहित रही। उनके द्वारा बताया गया कि इस अद्भुत क्षण से वह अपने आप को काफी गौरवान्वित महसूस कर रही थी। इस दौरान उनके द्वारा यह भी बताया गया कि पुलिस निरंतर सेवारत रहकर समाज की भलाई के लिए कार्य करती है, परन्तु पुलिस द्वारा की जाने वाली मेहनत की जानकारी आम जनता तक नही हो पाने के कारण समाज में अधूरी जानकारी होती है। कार्यकारी पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा सिंह यादव द्वारा विद्यालयो में बालिकाओं की सुरक्षा हेतु कुछ सुझाव भी दिये गये। कार्यकारी पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किये जाने से बालिकाओं एवं महिलाओं में एक अच्छा संदेश गया है।

error: Content is protected !!