हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी में गुरुवार को शारदीय नवरात्र पर्व के प्रथम दिवस मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ता अलख सबेरे से लेकर देर रात्रि तक नजर आया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों व घरों में माता शैलपुत्री की बड़े श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना की। माता शैलपुत्री की आराधना विधि विधान से करते हुए मनौतियां मांगी गईं। नगर के मोहल्ला गाड़ीवान स्थित प्राचीन सिद्धपीठ मां गमा देवी मंदिर पर नवरात्र पर्व को लेकर प्राचीन मां गमा देवी मंदिर प्रबंध कार्यकारिणी सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा मंदिर परिसर को रंग बिरंगी झालरों, लाइटों से सजावट कराई गई थी। सुबह 4 बजे से ही आस्था का सैलाब उमड़ता नजर आया। माता के दर्शन को श्रद्धालुओं का तांता लग गया। बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों ने पहुंचकर मंदिर पर श्रद्धा भाव से नारियल चुनरी, प्रसाद आदि चड़ाकर पूजा अर्चना कर मनौतिया मांगी। मंदिर पर आचार्य विष्णु वेदांश द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया। इस मौके पर मंदिर कमेटी के उदयवीर सिंह चौहान, डॉ संजीव मिश्रा वैद्य, डॉ सुमंत गुप्ता, कृष्ण कुमार पाण्डेय, आशुतोष तिवारी, अजय दुबे अंजू, रामदेव गुप्ता, अवधेश राठौर, संजीव वर्मा, कृष्ण कुमार मिश्रा, महेश पुजारी, दीपांशु गुप्ता, आकाश तिवारी, शांति शरण दीक्षित, मोहित वर्मा, पिंटू महाराज, कृष्णा आदि मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के दिशा निर्देश पर पुलिस की टीम श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर मुस्तैदी के साथ डटी नजर आई।