फंदे से लटकता मिला कल्पना का शव भाई की तहरीर पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

रिपोर्ट
अजय कुमार सिंह
बाराबंकी संदेश महल समाचार

फंदे से एक विवाहिता का शव सुबह कमरे में लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने मौके के हालत देख ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास व ननद समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गौरतलब हो कि मामला उत्तर प्रदेश के जिला बाराबंकी के देवा कोतवाली के पटना गांव की है। गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के नजीर पुरवा निवासी विवाहिता के भाई देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उसकी बहन कल्पना सिंह उर्फ रुचि सिंह का विवाह चार साल पहले पटना गांव निवासी अधिवक्ता विनय के साथ हुआ था। दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले अक्सर उसकी बहन को परेशान करते थे। शुक्रवार को बहन का शव फंदे से लटके होने की सूचना मिली। जिस पर वह पहुंचा तो घर के लोग भाग गए थे। उसने पुलिस को दी गई तहरीर में बहनोई विनय सिंह, सास पुष्पा सिंह, नंद लवी सिंह, दादी व अशोक सिंह पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।मामला पारिवारिक कलह का लग रहा है। वहीं इस मामले की जांच सीओ सिटी सीमा यादव द्वारा की जा रही है।

error: Content is protected !!