रिपोर्ट
प्रवीन कुमार
मैनपुरी संदेश महल समाचार
औंछा/मैनपुरी जनपद मैनपुरी के एक थाना क्षेत्र के एक गाँव से कुछ दिन पूर्व नाबालिक किशोरी को अगवा करने का मामला प्रकश में आया था। जिसमें लगातार आठ दिन तक तीन आरोपियों जिसमें एक बालअपचारी भी शामिल था। किशोरी को बंधक बनाकर तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया गया था। वहीँ इस पूरे मामले में थाना पुलिस ने सिर्फ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अपनी खानापूर्ति की थी। जब इस मामले को समाचार पत्रों के माध्यम से उछाला गया. तो थाना पुलिस हरकत में आ गयी और आरोपिओं के खिलाफ दुष्कर्म व पोस्को की धाराओं को उसी मुकदमें में बड़ा दिया गया। जिस पर सोमबार की शाम को थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बताते चलें कि पूरा मामला जनपद मैनपुरी के थाना क्षेत्र के एक गाँव का है। जहाँ 15 जनवरी की सुबह छः बजे शौंच को किशोरी को तीन कार सवार युवकों ने अगवा कर लिया था। तीन आरोपियों में एक बाल अपचारी भी शामिल था। जब किशोरी के परिजाओं को इसकी जानकारी हुयी। तो उन्होंने दिल्ली के इन्द्रपुरम कॉलोनी से 25 जनवरी को किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि जब अपनी पुत्री को खोज निकाला तो उसकी तबीयत खराब थी। जिसका उपचार किसी निजी चिकित्सक के यहाँ कराया गया। वहीँ इस पूरे मामले में किशोरी ने अपने परिजनों को बताया उससे हर किसी की रूह काँप गयी। इस पूरे मामले की शिकायत करने पहुंचे किशोरी के पिता द्वारा दी गयी तहरीर को थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज मोहकमपुर साहब सिंह द्वारा ना लेकर उससे दूसरी तहरीर लिखवा ली। जिसमें सिर्फ अपहरण की धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर अपनी खाना पूर्ति कर ली गयी। वहीँ पीडिता के पिता द्वारा लगातार कहा गया है कि आरोपियों के द्वारा लगातार आठ दिन तक उसकी पुत्री के साथ बलात्कार किया गया है। जिसके बाद मामला समाचार पत्रों के द्वारा उछाला गया। तो पुलिस हरकत में आ गयी। जिसके तुरुन्त बाद पीडिता का मेडिकल परिक्षण कराया गया। जिसकी जांच रिपोर्ट आनी वाकी है। और माननीय न्यायालय के सामने पीडिता के बयान दर्ज कराने के बाद मुकदमे में दुष्कर्म व पॉस्को अधिनियम की धाराओं की बढोत्तरी कर दी गयी। वहीँ आरोपियों की तलास तेज कर दी गयी। जिस पर सोमबार की शाम को मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीँ गिरफ्तार किये गए आरोपियों के नाम बालअपचारी हरिओम पुत्र प्रभाकर उर्फ़ गोकरन व गुड्डू पुत्र अहिबरन निवासीगण कठेंगरा थाना औंछा जनपद मैनपुरी बताया गया। वहीँ इस मामले में एक आरोपी आकाश पुत्र नामालूम निवासी ग्राम हरिसारी थाना अलीगंज जनपद मैनपुरी फरार है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक साहब सिंह ने मय हमराह कर्मचारीगण के साथ मौजूद थे।