रिपोर्ट/- रणजीत सिंह बहराइच संदेश महल समाचार
फखरपुर विकासखंड के केतार पुरवा तखवा गांव निवासी कल्याण सिंह मौर्य ने बहराइच का गौरव बढ़ाया है। पिता जिलाधिकारी के चालक के पद पर तैनात हैं। वहीं एनटीपीसी सोलापुर मुंबई में सहायक प्रबंधक के पद पर रहते हुए प्रशासनिक सेवा का मन में जज्बा संजोए कल्याण सिंह अपने संघर्ष की बदौलत उपजिलाधिकारी के पद पर चयनित होने में कामयाब रहे हैं। कल्याण सिंह अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दे रहे हैं।
कल्याण सिंह इस समय एनटीपीसी में सहायक प्रबंधक के पद पर सोलापुर मुंबई मे कार्यरत हैं। पिता जवाहर लाल मौर्य जिलाधिकारी बहराइच के ड्राइवर पद पर तैनात हैं जबकि मां का करीब 5 वर्ष पहले निधन हो चुका है। पिता के परिश्रम और कल्याण की लगन और मेहनत, पढ़ाई के प्रति रूचि से ये सब संभव हुआ है। कल्याण सिंह की प्रारंभिक पढ़ाई बहराइच से हुई है।इंटर के बाद बीएचयू बनारस मे हुई है फिर दिल्ली आईआईटी कॉलेज मे एमएससी करने चले गए। वहीं से एनटीपीसी में नौकरी कर रहे थे। नौकरी करने के साथ ही उन्होंने पीसीएस की तैयारी शुरू की। अपनी लगन और मेहनत के बल पर कल्याण सिंह ने यह मुकाम हासिल किया है।पीसीएस का परीक्षा फल निकला तो परिवार में जश्न का माहौल बन गया। ओबीसी कैटेगरी में 40 वीं रैंक पाकर कल्याण सिंह एसडीएम के पद पर चयनित हुए हैं।