बाबा साहब एक विचार है – उत्कर्ष अवस्थी

सीतापुर (संदेश महल)।शुक्रवार को सीतापुर अंबेडकर पार्क में देश के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के विषय में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में जिला शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने कहा कि डॉ० भीमराव अंबेडकर फैशन नहीं एक विचार हैं। जिस तरह गृहमंत्री अमित शाह द्वारा सदन में उनके व्यक्तित्व के बारे में अमर्यादित टिप्पणी की गई यह स्वस्थ लोकतंत्र की निशानी नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान को न मानने वाली पार्टी है एवं देश में अराजकता का माहौल फैला कर फिरकापरस्त ताकतों को हावी करने का प्रयास हो रहा है। आज के समय में डॉक्टर अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान एक मात्र सहारा है जिससे हम लोकतंत्र को स्थिर रख सकते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष संतोष भार्गव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दोहरे चरित्र की पार्टी है एवं कभी दलितों के हितों के लिए नहीं खड़ी हुई है। जिला उपाध्यक्ष शिशिर वाजपेई ने कहा डॉ आंबेडकर करोड़ों नौजवानों के प्रेरणा स्रोत है एवं यह आवाम उनको एवं उनके विचारों को पसंद करती है। जिस तरह से भाजपा नेता द्वारा यह टिप्पणी की गई है वह असंवैधानिक है। राष्ट्रपति महोदय को तत्काल गृहमंत्री अमित शाह को बर्खास्त करना चाहिए। विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसजनों ने डॉ० अंबेडकर पार्क से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च किया तथा वहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम को आईपीएफ के राज्य सचिव डा० बृजबिहारी ने साथियों सहित समर्थन दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव सुभाष राजवंशी, अल्पना सिंह, चोक्ष विभु अवस्थी, राजकिशोर सिंह, दीपा वैश्य, धीरेश कश्यप, आमोद मिश्र, सुधीर पांडे, रेहाना खातून, शोभित अवस्थी, रवि प्रकाश दीपक, रामाश्रय अवस्थी, सूरज निर्मल, अनिल दीवान, राजेंद्र गोंड, सुश्री शबनम, मुन्नी चौधरी, पुष्पा भार्गव, इकबाल अंसारी, बालेन्द्र सुरलिया, डा० मसरूर अली, पीयूष मिश्रा, दिलेर सिंह, राहुल रस्तोगी, कौशल किशोर शुक्ला, शकील खान, पुष्पा भार्गव, उपदेश गुप्ता, तारिक़ फारुकी, राकेश कुमार धनगर, ध्रुव कुमार शुक्ला, संतराम बंसल अनुपम बाजपेई कान्हा, अनुपमा द्ववेदी, मुनीश अहमद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!