जेपी रावत
बाराबंकी संदेश महल समाचार
- जिला बाराबंकी के कस्बा सुबेहा के हसनपुर वार्ड निवासी एक युवक की गुजरात में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन शव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। एक वीडियो उजागर हुआ है, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल देखा जा रहा है।
मिली जानकारी अनुसार सुबेहा के हसनपुर वार्ड का अकरम (23) वर्षीय पांच साल पूर्व गुजरात के सूरत में कमाने गया था। एक दिन पहले सूरत में ही उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मां राशिदुन ने बताया कि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। मां ने बताया कि शव को गुजरात से सुबेहा भेजा गया है। हम लोग इंतजार कर रहे हैं। अकरम के परिवार में उसकी मां के अलावा पांच भाई भी हैं। घटना पूरे दिन सुबेहा इलाके में चर्चा का विषय बनी रही। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के अनुसार इस मामले को लेकर उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है।