विधान सभा चुनाव मे बाराबंकी जनपद जो कि समाजवाद का गढ है। जंहा के प्रदेश के पूर्व कैविनेट मन्त्री अरविंद कुमार सिंह गोप दरियाबाद विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के सतीश शर्मा से चुनाव हार गये हैं। तो वही कुर्सी विधान सभा क्षेत्र से पूर्व कैविनेट मंन्त्री राकेश कुमार वर्मा भाजपा के साकेन्द्र प्रताप वर्मा से 217 मतों से पराजित हो गये।
पूर्व केन्द्रीय मंन्त्री स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा के पुत्र की हार राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनमानस में चर्चा का विषय बन गयी है।रामनगर विधानसभा क्षेत्र का तो इतिहास ही रहा है यंहा दुबारा विधायक नही चुना जाता सपा के हाजी फरीद महफूज किदवई ने भाजपा के शरद अवस्थी को 261 मतों से पराजित कर काफी जददो जहद के बाद विजयश्री प्राप्त किया। इसी प्रकार जैदपुर विधानसभा सीट पर गौरव रावत ने 2428 वोटों से भाजपा के अम्ब्रीश रावत को पराजित किया है। हैदरगढ विधान सभा क्षेत्र दिनेश रावत ने सपा के राममगन रावत को पराजित किया।सदर विधान सभा क्षेत्र धर्मराज उर्फ सुरेश यादव ने भाजपा की डाक्टर रामकुमारी मौर्या को पराजित करके।समाजवाद के गढ में भाजपा ने तीन सीट जीत कर सपा के आधे गढ पर अपना अधिपत्य जमा लिया।
विधानसभा दरियाबाद
बीजेपी प्रत्याशी सतीश शर्मा ने 128219 मत प्राप्त कर सपा प्रत्याशी अरविन्द सिंह गोप को 32402 मतों से पराजित किया। अरविन्द गोप को 95817 मत प्राप्त हुए।बीजेपी प्रत्याशी सतीश शर्मा ने 128219 मत प्राप्त कर सपा प्रत्याशी अरविन्द सिंह गोप को 32402 मतों से पराजित किया।अरविन्द गोप को 95817 मत प्राप्त हुए।
कुर्सी विधानसभा
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे राकेश वर्मा को बीजेपी के साकेंद्र वर्मा ने 217 वोटों से हराया।
बाराबंकी सदर विधानसभा
सपा प्रत्याशी सुरेश यादव ने 124756 मत प्राप्त कर बीजेपी प्रत्याशी राम कुमारी मौर्य को 33560 मतों से पराजित किया।
रामकुमारी को 91196 मत प्राप्त हुए।
हैदरगढ़ विधानसभा
बीजेपी प्रत्याशी दिनेश रावत ने 116919 मत प्राप्त कर सपा प्रत्याशी राम मगन रावत को 25969 मतों से पराजित किया। राममगन को 90950 मत प्राप्त हुए।
जैदपुर विधानसभा
सपा के गौरव रावत ने बीजेपी प्रत्याशी अमरीश रावत को 2421 मतों से पराजित किया।
गौरव रावत को 112724
अमरीश रावत को 110303
रामनगर विधानसभा
सपा से फरीद महफूज किदवई ने 261 मतों से बीजेपी के शरद अवस्थी को पराजित किया। जिसमे पोस्टल मतों की भी गिनती की गई।