भगवान शिव की पूजा करने से मिलती है भक्ति और मुक्ति- कौशिक महाराज

 

हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी शहर के देवी रोड स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में आयोजित गौतीर्थ तुलसी तपोवन गौशाला के सहायतार्थ आयोजित शिव महापुराण कथा का पंचम दिवस पुराण मनीषी पूज्य श्री कौशिक जी महाराज के पावन सानिध्य में कथा परीक्षित डॉक्टर कौशलेंद्र दीक्षित व उनकी धर्मपत्नी शुभा दीक्षित एवं यजमान श्याम बाबू मिश्रा व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना मिश्रा ने मंत्रोच्चारण के बीच भगवान की पूजा अर्चना की। पुराण मनीषी पूज्य श्री कौशिक जी महाराज ने भगवान महादेव की महिमा का बखान करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा, इस पावन पर्व पर भगवान शिव की श्रद्धा भाव से पूजा करने से भवन शंकर अपने भक्तों पर सदैव कृपा बनाए रखते है। उनके भक्तों पर आए कष्टों को भोले बाबा मात्र 1 लोटा जल चढ़ाने मात्र से प्रसन्न हो कर उनके कष्टों को दूर कर देते है। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि के पावन अवसर पर आप सबको शिव महापुराण सुनने अवसर भगवान भोलेनाथ की कृपा के ही कारण संभव हुआ। शिवरात्रि के पर्व पर भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का अवसर है इसलिए सभी श्रद्धालू श्रद्धाभाव से मदिरों में पहुंच कर भगवान भोलेनाथ को एक लोटा जल, बेलपत्र, धतूरा, फूल आदि चढ़ावें तो उनके सारे कष्ट, पाप आदि क्षण भर में कट जाएंगे। उन्होंने कहा भगवान शिव की पूजा करने से भक्ति और मुक्ति मिलती है। भगवान की भक्ति और मुक्ति पाने का यही सबसे सरल माध्यम है। कथा के दौरान महाराज श्री ने भगवान शिव की पूजा किस प्रकार करने तथा भगवान शिव को क्या क्या चढ़ाने से क्या क्या लाभ होता है इसके बारे में विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान कौशिक जी महाराज के भजनों पर श्रद्धालू भगवान शिव की भक्ति में झूमते नजर आए। कथा के विश्राम पर परीक्षित डॉक्टर कौशलेंद्र दीक्षित व उनकी धर्मपत्नी शुभा दीक्षित, एवं यजमान श्याम बाबू मिश्रा व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना मिश्रा कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ संजीव मिश्रा वैद्य जी, पंडित रामदेव शास्त्री, अभिषेक तिवारी, विमल पांडेय, राधारानी दुबे आदि ने भगवान शिव की आरती की। कथा का संचालन पंडित रामदेव शास्त्री ने किया। कथा में प्रशांत मिश्रा, नीरज बैजल, पंकज गुप्ता, मीडिया प्रभारी आकाश तिवारी, सर्वेश तिवारी, विपुल चौहान, देवांश चौहान, प्रमोद त्रिपाठी, रामखिलाड़ी यादव, श्रीमती राधा गुप्ता, श्रीमती कल्पना मिश्रा, पंकज, श्रद्धा, अनीता राजपूत, आचार्य राममोहन, गोविंद गुप्ता, देवकीनंदन, गिरजेश लोधी सभासद, बजरंग सिंह जादौन, डॉ वी के मिश्रा आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

error: Content is protected !!