भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान मलबे में दबने से तीन महिलाओं की मौत

दीपू सिंह
मैनपुरी संदेश महल
मैनपुरी में लगातार हो रही बारिश के कारण एक घर ढह गया।हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मलबे के अंदर से शवों को बाहर निकाला।घटना थाना बिछवां इलाके के अंजनी विरायमपुर गांव की है। बताया जाता है कि मकान काफी पुराना था।
पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है इस कारण अंजनी विरायमपुर गांव में एक रिटायर्ड फौजी कौशलेन्द्र यादव का दो मंजिला पुराना मकान अचानक भरभराकर ढह गया। मकान के अन्दर मौजूद 3 महिलाएं मलबे में दब गयी।मकान ढहते ही ग्रामीण अंदर दबे लोगों को बचाने के लिए दौड़ पडे। पुलिस को हादसे की जानकारी दी गयी।मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य शुरू कर दिया।लेकिन,मलबे में दबी महिलाओं को जब तक बाहर निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।मृतकों में नीलम पत्नी सुनील आयु 35 वर्ष, प्रीति पत्नी संजीव आयु 33 वर्ष, अनुपम पत्नी रजनीश आयु 26 वर्ष और घायल पन्ना लाल फौजी ऊर्फ कौशलेंद्र पुत्र पुरषोत्तम लाल आयु 60 वर्ष रामबेटि पत्नी पन्नालाल फौजी आयु 56 वर्ष घायल हुए हैं।एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल मैनपुरी भेजा गया। थाना प्रभारी बिछवा अवनीश त्यागी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना थाना प्रभारी ने जिले के उच्च अधिकारियों को दी। पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।पुलिस ने शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।एस. डी. एम राम नारायण वर्मा कुरावली, क्षेत्राधिकारी चंद्रकेश सिंह कुरावली के साथ अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!