भाई भाभी के विवाद में फौजी को मिली जान से मारने की धमकी

 

हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी थाना कुर्रा भाई भाभी के विवाद में फौजी को मिली जान से मारने की धमकी, भाभी के भाई ने धमकी देते हुए चुप रहने को बोला। विवाहिता रहती है पति से अलग, जिससे उस पर लग रहे है गंभीर आरोप। डरे हुए फौजी ने थाना पुलिस से लगाई कार्यवाही की गुहार। मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र ग्राम नसीरपुर निवासी सुमित कुमार भारतीय सेना में फौजी है। जिसने कुर्रा थाने में शिकायत करते हुए अपने भाई की पत्नी पर आरोप लगाया है कि विवाहिता पूनम सिंह आठ वर्षो से अपने पति से अलग हो कर गुणगांव रह रही है जिसने वहा दूसरा विवाह कर लिया है। जिस पर चर्चा करने को महिला के भाई साधु सिंह पुत्र अरविंद सिंह निवासी कुम्होल थाना किशनी से कोशिश की गई। परंतु साधु कोई बात करने को तैयार नही हे उल्टा उसने भड़कते हुए जान से मारने की धमकी दे दी। जिसकी तहरीर प्राप्त कर थाना पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

error: Content is protected !!