रिपोर्ट /- प्रताप सिंह मथुरा संदेश महल समाचार
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन के नाम उपजिलाधिकारी छाता को ज्ञापन सौपा। वही भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि दो दिनों से लगातार हो रही बरसात के कारण पूरे इलाके में धान की फ़सल मे भारी नुकसान हुआ है। फसल नुकसान से प्रभावित हुए किसानों के लिए राज्य सरकार पचास हज़ार रुपये प्रति एकड़ मुवावजा दिलवाया जाने की माँग की है। अगर हमारी उक्त माँग 10 दिन के भीतर नहीँ मानी गई तो किसान मजबूरन बृहद आंदोलन के लिए विवश होंगें जिसके के लिए शासन व प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा।